{"_id":"59f75e7f4f1c1b68678b88bb","slug":"191509383807-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंढ के प्रारंभ में ही ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंढ के प्रारंभ में ही ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 घंटे देरी से पहुंची अमरनाथ एक्सप्रेस
गोण्डा। ठंढ के प्रारंभ में ही ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाने लगा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा करने वाले रेलवे के अफसर यात्रियों को समय से ट्रेन ही नही उपलब्ध करा पा रहे हैं। लंबी दूरी की दर्जन भर ट्रेने 25 से 30 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रविवार की शाम को जम्मूतवी से गोंडा पहुंचने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन करीब 30 घंटे की देरी से यहां पहुंची। ट्रेनों के समय से संचालित न होने से यात्रियों की मुसीबतें बढने लगी है।
रेल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन उपलब्ध कराने का दावा करने वाला रेल विभाग यात्रियों को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नही करा पा रहा है। कोहरे में ट्रेनों के संचालन का फार्मूला रेलवे विभाग के अफसर अब तक नही खोज सके हैं।
विज्ञापन
इस नाकामयाबी से हर वर्ष ठंढ के मौसम में कोहरे के कारण अक्सर ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा जाता है लेकिन इस साल यह स्थिति काफी पहले ही बिगड़ गई है। अभी ठंढ की शुरुआत ही हुई है मगर ट्रेनें 25 से 30 घंटे की देरी से चलने लगी है।
सोमवार को लंबी दूरी की करीब दर्जन भर ट्रेनें गोंडा स्टेशन पर काफी देर से पहुंची। रविवार की शाम को जम्मूतवी से आने वाली अमरनाथ सुपरफ ास्ट ट्रेन सोमवार की शाम को करीब 30 घंटे की देरी से गोण्डा स्टेशन पहुँची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आनन्द विहार से गोरखपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 15 घंटे, आनन्द विहार से दरभंगा जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस 14 घण्टे, दिल्ली से ही न्यूजलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन 14 घंटे, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस 11 घण्टे और अमृतसर से दरभंगा जाने वाली डाउन जयनायक 5 घंटे की देरी से आई।
आनंदविहार से जोगवनी जाने वाली ट्रेन 3 घण्टा विलंब से चली। इस कारण यात्रियों को हलकान होना पड़ा। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक ए एन मिश्रा ने बताया कि जगह जगह ट्रैक के मरम्मत का काम चल रहा है इससे ट्रेनों के संचालन में गड़बड़ी हुई है। इसमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है।