फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   174 हेक्टेयर जमीन पर है अवैध कब्जा

174 हेक्टेयर जमीन पर है अवैध कब्जा

Tue, 10 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
174 हेक्टेयर जमीन पर है अवैध कब्जा
गोंडा। जिला प्रशासन की एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स ने जिले में अवैध कब्जे वाली 174 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिन्हित करने का दावा किया है। इसमें ग्राम सभा की 132.660 हेक्टेयर व 42.094 हेक्टेयर शासकीय भूमि शामिल है। जिले में जिसकों जहां मौका मिला उसने वहां पर कब्जा कर लिया। टीम ने ऐसे कब्जेदारों को नोटिस देने के साथ उन पर एफआईआर व अन्य कार्रवाई कर रही है। जिले में अवैध तरीके से शासकीय जमीन व ग्राम सभा की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे के लगातार शिकायतें आ रही हैं। अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई करने व अवैध कब्जे खाली कराने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिले में एण्टी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया था। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। टीम ने जिले में अवैध कब्जे वाली जमीनों को चिन्हित किया है। टीम के ओर से 110 एफआईआर व 466 वाद दायर करने का दावा किया है। टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभियान में कई बड़े लोग भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन


अवैध कब्जे वाली चिह्नित जमीन का रकबा व किस्म
जमीन चिह्नित जमीन का रकबा
* गोंडा तहसील - ग्राम सभा 89.180
* मनकापुर तहसील- ग्राम सभा 25.597
* तरबगंज तहसील- ग्राम सभा 6.057
* करनैलगंज तहसील ग्राम सभा 11.826
* गोंडा सदर शासकीय जमीन 0.747
* करनैलगंज शासकीय जमीन 0.024
* नपाप गोंडा 2.990
* वन विभाग - 34.168
* सरयु नहर खण्ड 0.300
* कृषि विभाग - 3.865
कुल - 174.754
नोट- जमीन का रकबा हेक्टेयर में है।

प्रशासन ने जिले भर में अभियान चला कर कुल अवैध कब्जे वाली 174 हेक्टेयर से अधिक जमीन चिन्हित किया है। अवैध बब्जेदारों एफआईआर व अन्य मामले दर्ज कराए गये हैं। टीम ने 127 हेक्टेयर से अघिक जमीन को अवैध कब्जे से रिक्त करने की कार्रवाई की है। अभियान चल रहा है अभी और लोगों पर कार्रवाई की जानी है। - अरूण कुमार शुक्ला, सीआरओ/प्रभारी एण्टी भू माफिया टास्क फोर्स गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed