{"_id":"59c545ae4f1c1b21688b60ba","slug":"191506100654-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर किसान की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर किसान की मौत, एक घायल
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
्रक से कुचलकर किसान की मौत, एक घायल
ट्रक छोड़कर चालक फरार, पोस्टमार्टम को भेजा शव
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। बहराइच बाईपास मार्ग पर विद्युत उपकेन्द्र बडग़ांव के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचल डाला। जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मोतीगंज क्षेत्र के सीहा गांव के मजरे हतवा के रहने वाले किसान असमत अली का बेटा वाहिद (45) अपने साथी सीहा गांव के मजरे बढ़ई पुरवा के रहने वाले वसीम (38) पुत्र नदीम के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर बाइक से नवीन गल्ला मंडी आया था। यहां से वापस लौटते समय गोंडा-बहराइच मार्ग पर विद्युत उपकेन्द्र बडग़ांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल डाला। जिससे वाहिद की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वसीम गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।