{"_id":"598f2e044f1c1b362a8b46f9","slug":"191502555652-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो बैग डे पर स्कूलों में सजी बच्चों की संस्कारशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो बैग डे पर स्कूलों में सजी बच्चों की संस्कारशाला
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नो बैग डे पर स्कूलों में सजी संस्कारशाला
परिषदीय स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। नो बैग डे पर शनिवार को पढ़ाई से छुट्टी मिली तो शिक्षकों ने विद्यालय में संस्कार की पाठशाला लगाई। कही किसी स्कूल में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बताते हुए शहीदों के बारे में जानकारी दी गई तो कहीं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से आजादी के नायकों को याद किया गया। शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा परखने के लिए स्कूलों में निबंध,वाद विवाद,पोस्टर समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया और शिक्षकों की वाहवाही लूटी। इस दौरान स्कूल में बच्चों ने जमकर मस्ती भी की।
शासन ने बच्चों के बस्ते के बोझ को कम करने के लिए शनिवार को परिषदीय स्कूलों में नो बैग डे मनाये जाने की घोषणा की है। इसका उदद्ेश्य बच्चों को सप्ताह में एक दिन पढ़ाई से निजात देकर उनकी अन्य प्रतिभाओं को निखारने के लिए अवसर प्रदान करना है। इसी निर्देश के क्रम में शनिवार को परिषदीय स्कूलों में नो बैग डे का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मेठिया में शिक्षक सुनील आनंद की देखरेख में आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सम्मान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने देश का नक्शा व राश्ट्रीय ध्वज बनाकर अपने देश व शहीदों के प्रति सम्मान जताया।मनकापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेवा गोपाल शिक्षक भोला प्रसाद यादव की देखरेख में स्वच्छता पर आधारित निबंध व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 96 बचचों ने प्रतिीाग किया। इस प्रतियोगिता में आठवी की छात्र शैलेश भारती प्रथम,सातवीं की छात्रा खुशबू द्वितीय व सातवीं के ही छात्र शिवम तीसरे स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को विद्यालय की तरफ से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक नजर मोहम्मद,संतोष कुमार वर्मा,नीरज तिवारी,जानकी देवी समेत अन्य मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा में शिक्षक विवेक पाठक की देखरेख में स्वच्छता पर आधारित निबंधा व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई और बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया गया। प्राथमिक विद्यालय पचरुखी मनोहरजोत में शिक्षिका काजल राना ने बच्चों के बीच में पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्राथमिक विद्यालय मौहारी में शिक्षिका विभा के निर्देशन में बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय संभलपुरवा में शिक्षक लाखन सिंह ने बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता कराई। परसपुर के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में शिक्षक आलम खान ने पेपर क्राफ्ट वर्क के जरिए बच्चों को थ्री डी बाल व अन्य सजावटी वस्तुओं का निर्माण करना सिखाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारीपुर नवीन में शिक्षिका व साहित्यकार डा उमा सिंह के निर्देशन में बच्चों के बीच निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुंजेड़ में नो बैग डे पर सामूहिक वाद विवाद व चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।