फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले का खुलासा

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले का खुलासा

Fri, 11 Aug 2017 09:32 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले का खुलासा

विज्ञापन
प्रधान, सचिव समेत छह पर गबन का केस
प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का खुलासा
सीडीओ ने झंझरी ब्लाक व लोहराजोत गांव में मारा छापा पकड़ी गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल की ब्लाक व गांव में की गई छापेमारी व जांच में बड़ी अनियमित्ता उजागर हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों ने योजना में घोटाले को बड़े चालाकी से अंजाम दिया। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिवों ने लाभार्थियों से मिलीभगत कर योजना में चयनित लाभार्थियों की आईडी बदलकर दूसरे लोगों के नाम फर्जी आईडी लगाकर योजना का पैसा उनके खाते में भेजवा दिया। सीडीओ के निर्देश पर हलधर मऊ ब्लाक में एक प्रधान व एक पंचायत सचिव समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। सीडीओ ने मामले की जांच पीडी को सौंपी है।
झंझरी ब्लाक के ग्राम लोहराजोत के ग्रामीणों ने सीडीओ को कई शिकायते भेजकर प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की थी। ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा के मजरे लोहराजोत मोहम्मद नईम का नाम योजना में चयनित हुआ था लेकिन इनकी जगह दूसरे को लाभ मिल गया,निसार अहमद की जगह दूसरे को लाभ मिल गया,सलीम का चयन हुआ था, लेकिन लाभ दूसरे को मिल गया इस तरह अकेले करीब 22 चयनित लोगों के नाम की जगह दूसरे लोगों को फर्जी आईडी बनाकर लाभ दिला दिला दिये जाने की शिकायत की गई थी। बताया जाता है कि आवास योजना के कुल 1.20 लाख रुपये की पहली किश्त 40 हजार रुपये फर्जी लोगों के खाते में पहुंच गये। इसकी जांच के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल,पीडी वीरपाल को लेकर दोपहर में अचानक झंझरी ब्लाक में छापामारा। वहां पर खण्ड विकास अधिकारी पन्ना लाल व गिर्द गोंडा के ग्राम पंचायत सचिव गिरजेश पटेल को मय योजना की पत्रावली के तलब किया। सीडीओ ने अभिलेखों की पड़ताल की तो गड़बड़ी देख अवाक रह गईं। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी व सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सचिव को लेकर सीधे लोहराजोत गांव पहुंची उन्होंने लाभाथयों व फर्जी लाभाथयों की मौके पर जांच की तो मामला बड़े घपले के रूप में सामने आया । इस बावत सीडीओ दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिक जांच में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। मामले की जांच पीडी को सौंपी है। इसके अलावा झंझरी ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी से जवाब मांगा गया है। इस मामले में सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि हल्धरमऊ में छह के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन


इनसेट
फर्जी आईडी लगाकर किया खेल
सीडीओ दिव्या मित्तल ने बताया कि हलधरमऊ ब्लाक के ग्राम सेल्हरी में ग्राम प्रधान राम उदित मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णकान्त सिंह व रोजगार सेवक शिवनाथ पाल ने मिली भगत कर फर्जी लाभार्थियों रामू पुत्र बस्तकराम, अशर्फी पुत्र भुलई, काविया बानो पत्नी रईश ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया गया। यही नही रोजगार सेवक ने भी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास सूची में शामिल लाभार्थियों की फर्जी आईडी व आधार कार्ड बनवाया तथा अपनी फोटो एवं खाता लगाकर आवास की प्रथम किस्त अवमुक्त करा ली। सीडीओ दिव्या मित्तल के आदेश पर थाना कटरा बाजार में बीडीओ हलधमरऊ ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेल्हरी के ग्राम प्रधान राम उदित मौर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णकान्त सिंह, रोजगार सेवक शिवनाथ पाल, फर्जी लाभार्थियों रामू, अशर्फी पुत्र व काविया बानो सहित छह लोगों के विरूद्ध कटरा बाजार थाने में गबन व धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed