फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शिक्षामित्रों के समायोजन को रास्ता तलाश रही सरकार

शिक्षामित्रों के समायोजन को रास्ता तलाश रही सरकार

Sat, 29 Jul 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के समायोजन को रास्ता तलाश रही सरकार

विज्ञापन

राज्यपाल ने शिक्षामित्रों को दिलाया भरोसा
कहा, शिक्षामित्रों के समायोजन को रास्ता तलाश रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। समायोजन निरस्त होने के बाद आंदोलन कर रहे शिक्षामित्रों को प्रदेश के राज्यपाल ने भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके समायोजन का विधि सम्मत रास्ता तलाश कर रही है इसलिए किसी को निराश होने की आवश्यकता नही है। शनिवार को जिले के अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए महामहिम ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वह इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
राज्यपाल राम नाइक शनिवार को बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित
अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संध के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हे अपनी पांच सूत्री मांगों लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को बताया कि समायोजन के रद्द होने के फैसले से शिक्षामित्रों का भविष्य खराब हो गया है और उनके परिवार आर्थिक संकट के चपेट में आ गए हैं। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से इस मामले में सरकार द्वारा पुर्नविचार याचिका दाखिल करने, इसके निपटारे तक शिक्षामित्रों को उनके पद पर बनाए रखने, सहायक अध्यापक पद पर बने रहने के लिए कानून बनाने, विकल्प के तौर पर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के समकक्ष वेतनमान पर शिक्षा सहायक के पद पर समायोजित करने व मुख्यमंत्री से मिलने का समय दिलाने की मांग की। राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर लौटे संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि राज्यपाल ने प्रतिनिधि मंडल को धैर्य बनाए रखने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि वह निराश न हो सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील है और इसका विधि सम्मत हल निकालने की कोशिश कर रही है। इसके पहले आंदोलन का चौथे दिन शिक्षामित्र शनिवार को जिला पंचायत के टिनशेड में धरने का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षामित्र धरना स्थल पर पहुंच गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल ने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समायोजन निरस्त होने से शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है लेकिन इस फैसले के खिलाफ शिक्षामित्र चुप नही बैठेंगे। मीडिया प्रभारी अवधेशमणि मिश्रा ने शिक्षामित्रों से एकजुटता व संयम बनाये रखने की अपील की। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह व महामंत्री अशोक पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, विनय तिवारी व डा अखिलेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी संघ के दिलीप शुक्ल, प्रेरक संघ के अनीस अहमद अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
स्कूल बंद कराने को लेकर शिक्षिका से भिड़े
तरबगंज। शनिवार को स्कूल बंद कराने को लेकर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरैली व सकटोना में शिक्षामित्रों ने बवाल काटा। शनिवार की सुबह शिक्षामित्रों का एक दल इस विद्यालय में पहुंचा और शिक्षिका को विद्यालय बंद करने के लिए कहा। जब उसने अधिकारियों के निर्देश न होने का हवाला दिया तो स्कूल बंद कराने गए लोगो ने उसके साथ धक्कामुक्की की। हालांकि बाद में क्षेत्र के एबीआरसी व्यास नरायन पांडेय के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और स्कूल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था चरमराई
समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे परिषदीय स्कूलों में अफरा तफरी का माहौल है। इस माहौल में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने जिले भर के स्कूलों में तालाबंदी का एलान किया था। अन्य शिक्षक संगठनों ने भी इनके समर्थन में स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी इसको लेकर शनिवार को शिक्षकों में उपापोह की स्थिति रही और अधिकतर स्कूल देर से खुले।
फोटो: 28,29,30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed