{"_id":"59456ea54f1c1b6a128b474c","slug":"191497722533-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षारोपण के लिए शांतिपार्क को गोद लेगा नेचर क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षारोपण के लिए शांतिपार्क को गोद लेगा नेचर क्लब
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वृक्षारोपण के लिए शांति पार्क को गोद लेगा नेचर क्लब
अपर जिलाधिकारी से की पार्क की गंदगी साफ कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। नेचर क्लब ने आवास विकास स्थित शांती पार्क को वृक्षारोपण के लिए गोद लेकर उसे हरभरा रखने के लिए अपर जिलाधिकारी से पार्क की गंदगी साफ कराए जाने की मांग की है। नेचर क्लब के अभिषेक दुबे का कहना है कि अगर पार्क की गंदगी साफ हो जाती है तो उन्हें इसमें वृक्षारोपण करने में कोई तकलीफ नहीं होगी।
गर्मी में आम जनजीवन को राहत पहुंचाने में वृक्षों का कितना योगदान है। यह बात हर कोई जानता है। लेकिन इसके बाद भी वृक्षों की जिस तरह से कटान हो रही है, उससे हरियाली का दिनों दिन सफाया होता जा रहा है। शहर में अब सिर्फ नाममात्र के ही पेड़ बचे हैं। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी में इसकी दुश्वारियों से जूझना पड़ सकता है। वहीं जो पार्क शहर के मोहल्लों में हैं, उनकी भी दशा बड़ी दयनीय है। ऐसे में नेचर क्लब ने आवास विकास स्थिति शांती पार्क को वृक्षारोपण के लिए गोद लेने की जिज्ञासा नपाप के प्रशासक व अपर जिलाधिकारी से जताई हैै। जिसके लिए उन्होंने पार्क में जगह-जगह फैली गंदगी को साफ कराए जाने को कहा है। नेचर क्लब के अभिषेक दुबे का कहना है कि अगर पार्क से गंदगी हट जाती है तो उन्हें इसके चारों ओर वृक्षारोपण करने में आसानी होगी।