फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   19 thatched houses burnt, wheat crop reduced to ashes

Gonda News: छप्पर के 19 घर जले, गेहूं की फसल राख

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
19 thatched houses burnt, wheat crop reduced to ashes
गोंडा। जिले के अलग-अलग गांवों में आग लगने से छप्पर के 19 घर जलकर राख हो गए। कई बीघा गेहूं की फसल भी जल गई। दमकल टीम और ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

मोतीगंज संवाद के अनुसार सदर तहसील के कंसापुर खास गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी मगर तब तक तमाम लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। प्रधान प्रतिनिधि राजन तिवारी ने बताया कि गुलाब चंद्र, रामबहोर, मनोज, रामनिहोर, रामप्रकाश, लवकुश, बसंत, कृष्ण कुमार, प्रेमबहादुर, शिवबहादुर, जयप्रकाश, भुलई, राजेश, सुग्गू, अशोक, रामसेवक व शिवप्रसाद की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हरिश्चंद्र पाल का पंपिंग सेट भी जल गया। देहात कोतवाल देवेंद्र श्रीवास्तव भी पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे। लेखपाल रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अग्निकांड में करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार धौरहरा गांव में फूस के दो घर जल गए। फायर स्टेशन के यूनिट प्रभारी नित्यानंद यादव ने बताया कि रामलाल व ननकू का छप्पर जला है। नवाबगंज के किसुनदासपुर शुकुल पुरवा मजरे में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिरने से आग लग गई। इससे रामनाथ शुक्ल, सुशील शुक्ल, सुमित शुक्ल तथा सुनील शुक्ल की पूरी फसल जल गई। कल्यानपुर दरोगा पुरवा में ओमप्रकाश, संगमलाल यादव तथा गौतम के गेहूं के खेत में लगी आग से फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के महतिनिया गांव में शाॅर्ट-सर्किट से ओमप्रकाश मिश्र की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तरबगंज के खड़ौरा में आग लगने से सत्यदेव व रिषभदेव की करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed