फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   19 senators boycotted by the Board meeting

19 सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

Thu, 28 Jan 2016 10:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
19 senators boycotted by the Board meeting
नगर पालिका में गुरुवार को होने वाली बोर्ड की बैठक का 27 में से 19 सभासदों ने बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में सारे काम नियम विरुद्ध कराए जा रहे हैं। यहां तक कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से जो एलइडी लाइटें खरीदी गईं, वह भी मानक के विपरीत हैं। अधिकांश टेंडर कार्यों में नियम से हटकर अधिक भुगतान किया गया है, जो पालिका मैनुअल के विपरीत ह
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ पालिका से जुड़े सूत्रों की मानें तो बोर्ड की बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में सकुशल संपन्न हो गई। इसकी पूरी कार्रवाई को मिनट बुक में अंकित भी किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर पालिका परिषद ने बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इसमें नगर के सभी 27 वार्डों से सभासदों को शामिल होना था। बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले ही 27 में से 19 सभासदों ने इसका बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों का आरोप है कि बोर्ड की बैठक में जो निर्णय सभासदों की रजामंदी से लिए जाते हैं, उसकी बाद में अवहेलना होती है। सभासदों ने नपाप के प्रशासक अपर जिलाधिकारी से मांग की है कि अनियमित रूप से बिना संस्तुति पत्र के किसी तरह का भुगतान न किया जाए।


बैठक का बहिष्कार करने वालों में सभासद शांतीदेवी, शाहिद अली, दुष्यंत कुमार, अलका श्रीवास्तव, दस्तगीर, शमा अंसारी, मसऊद अली, धर्मेंद्र कश्यप, रईसा, संतू, शाहिदा, आफरी, उर्मिला, हाजी सुएबुद्दीन, अनिल तिवारी, वेदप्रकाश, रमेश, पवन गुप्त, अलंकार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed