{"_id":"51512493f2375d4c4d7e3ac66af93f6d","slug":"184-village-head-can-not-take-the-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"184 ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
184 ग्राम प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत की सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सदस्यों के निर्वाचित न हो पाने से जिले की 184 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। ब्लॉकों पर 20 दिसंबर को होने वाले ग्राम पंचायतों की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में असंघटित रह गईं 184 ग्राम प्रधानों व वहां के सदस्यों को नहीं बुलाया गया है।
जिले में पंचायत चुनाव में इस बार 1044 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 1044 व सदस्यों के 13023 पदों पर चुनाव कराया गया था। लेकिन बदले दौर में अलग-अलग 184 ग्राम पंचायतों में 2003 सदस्यों के पद रिक्त रह गए।
जबकि किसी भी ग्राम पंचायत के गठन के लिए प्रधान के अलावा दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचित होना जरूरी है।
ग्राम पंचायतों का संघटित होना जरूरी है, ऐसा न होने पर पंचायत राज के नियमों के तहत ऐसी ग्राम पंचायतों का गठन नहीं माना जाएगा।
ग्राम पंचायतों के गठन के बाद ही उस ग्राम पंचायत की सरकार के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जा सकेगी।
जिले की संघटित व असंघटित ग्राम पंचायतें
ब्लॉक कुल ग्राम पंचायतें संगठित ग्राम पंचायतें असंगठित ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
रुपईडीह 89 82 07
झंझरी 75 57 18
मुजेहना 57 55 02
पंडरीकृपाल 49 38 11
इटियाथोक 71 61 10
तरबगंज 54 48 06
वजीरगंज 62 48 08
नवाबगंज 61 39 20
बेलसर 51 48 03
मनकापुर 77 74 03
छपिया 81 62 19
बभनजोत 66 45 21
करनैलगंज 65 54 11
हलधरमऊ 61 44 17
परसपुर 68 53 15
कटरा बाजार 67 54 13
कुल - 1044 860 184
नोट- वजीरगंज में छह व नवाबगंज और तरबगंज में दो-दो ग्राम पंचायतों में पहले ही हो चुका है चुनाव ।