{"_id":"5a885c744f1c1bb2208b9a28","slug":"181518886004-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर करा ली जमीन की वरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर करा ली जमीन की वरासत
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीवित व्यक्ति को मृत दिखा हड़प ली तीन एकड़ जमीन
वजीरगंज। उदयपुर ग्रंट गांव में जीवित व्यक्ति को तहसील कर्मियों की मिलीभगत से अभिलेखों में मृत दर्शाकर सवा तीन एकड़ जमीन का वरासत करा लिया गया। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को थाना वजीरगंज में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के उदयपुर ग्रंट गांव के रहने वाले रामसिंह मौर्य ने अदालत के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इसी ग्राम सभा में उसके नाम से सवा तीन एकड़ जमीन है।
जिसे सेहरिया गांव निवासी सुग्रीव सिंह ने तहसील कर्मियों से मिली भगत कर अभिलेखों में उसे मृत दर्शाकर उसके नाम दर्ज सवा तीन एकड़ जमीन को अपने नाम वरासत करा लिया। रामसिंह मौर्य का आरोप है कि सुग्रीव सिंह ने उसी जमीन को बंधक रखकर इलाहाबाद बैंक की शाखा तुर्काडीहा से 4 जुलाई 13 को 4 लाख कर्ज भी ले लिया।
विज्ञापन
रामसिंह ने बताया कि इसकी जानकारी उसे अपने गांव के ही रहने वाले जानकी प्रसाद से मिली। जानकी प्रसाद ने खतौनी सही कराने के नाम पर उससे तीन किश्तों में 72 हजार ले लिए।
काफी फरियाद करने के बाद 2 मई 2015 को सुग्रीव सिंह का नाम निरस्त कर उसका नाम पुन: खतौनी में दर्ज हुआ। रामसिंह का आरोप है कि 12 अगस्त 17 को जानकी प्रसाद उसके बेटे डब्लू, बृजेश व पिंटू उसके दरवाजे पर आ धमके और अभद्रता करते हुए उसे मारा-पीटा।
राम सिंह मौर्य ने थाना वजीरगंज में सुग्रीव सिंह, जानकी प्रसाद, डब्लू, बृजेश व पिंटू के खिलाफ मारपीट, धमकी, जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।