फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 मजरों तक फैला बाढ़ का कहर

40 मजरों तक फैला बाढ़ का कहर

Sun, 30 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
40 मजरों तक फैला बाढ़ का कहर
घाघरा की कटान तेज, अब तक 3 हजार बीघा पानी में समाया
विज्ञापन

खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गों डा)। घाघरा की बाढ़ की चपेट से प्रभावित गांवों की संख्या रविवार को बढ़कर 40 के पार हो गई। वहीं नये गांवों में पानी के घुसने एवं बाढ़ से प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पांच तो रविवार को चार नये गांव बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। वहीं एल्गिन-चरसड़ी बांध के कट-वन पर घाघरा की कटान जारी है। यही नहीं घाघरा पिछले एक सप्ताह में किसानों की कृषि योग्य भूमि को 3 हजार बीधे से अधिक काटकर घाघरा में समाहित कर चुकी है।
लगातार दो दिनों से नदी स्थिर है। इसके बावजूद घाघरा खतरे के निशान से दस सेंटीमीटर ऊपर रही। बांध में दरार भी बढ़ती जा रही है। जिससे बांध और बाढ़ की स्थित भयावह होती जा रही है। रविवार को बल्ली पाइलिंग एवं लोहे के तारों से बांध को जकड़ने का कार्य तेज कर दिया गया। बांध के बीच में बच रही जगह में झाड़ झंखाड़ डालकर उसके ऊपर ब्रिक रोरा भरी बोरियां डालने का कार्य शुरु किया गया। जिससे कटान वाला हिस्सा पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके। यह मान कर बांध को बचाने की जददोजहद चल रही है मगर जहां यह कार्य किया जा रहा है नदी उससे आगे से कटान शुरु कर देती है। कट वन से पश्चिम तरफ ग्राम बेहटा व ग्राम पारा आस पास नदी ने करीब दो किलोमीटर से अधिक दूरी में नीचे नीचे कटान करने लगी है। इसका दायरा दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे कृषि योग्य भूमि तो नदी में समा रही है। रिंगबांध का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। साथ ही कृषि योग्य भूमि भी नदी की धारा में समाती जा रही है। उधर करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बहुवन मदार मांझा के मजरों कगडनपुरवा, हुसेनीपुरवा, रुदौली के दो मजरों तथा शिवगढ़ व केवटनपुरवा में भी घाघरा का पानी घुसने गया है। तथा पानी का क्षेत्र में फैलाव लगातार जारी है।
विज्ञापन

इनसेट-
78 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे
अब तक क्षेत्र के 78 मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नकहरा, काशीपुर, बहुवन मदार मांझा, बाबा मांझा, घरकुंइयां, शिवगढ, पूरे अंगद, प्रतापपुर, रुदौली, भटपुरवा के करीब 40 मजरे अभी भी पानी से पूरी तरह से घिरे हुए है। जिसमें से करीब 16 मजरे ऐसे हैं जहां गांव में पानी भरा हुआ है। दूसरी ओर बाराबंकी जिले की पांच ग्राम पंचायतों कमियार, परसावल, रायपुर, बेहटा, नैपुरा व पारा के करीब 38 मजरों में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। उन गांवों का पानी फैलकर सीधे गोंडा जिले के गांवों को प्रभावित करता है। अब तो नकहरा के रास्ते पानी सीधे करनैलगंज क्षेत्र को प्रभावित करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
बांध पर बन रहा दबाव
अवर अभियंता एनके सिंह ने बताया कि नदी बांध पर लगातार दबाव बनाकर बह रही है। जिससे कटान का खतरा बना हुआ है। नदी के नीचे से कटान करने पर बांध में अपने आप दरारें आ जाती है। इसके लिए बल्ली पाइलिंग का कार्य तेजी के साथ करवाया जा रहा है।

इनसेट-
45 नावें लगाई गईं
तहसीलदार रमेंश बाबू ने बताया कि करीब 8 ग्राम पंचायतों के 40 मजरे बाढ़ की चपेट में हैं। जिसमें ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब 45 नावें लगी हुई हैं। रुदौली व पूरे अंगद बहुवन मदार मांझा गांव के चार मजरे नये सिरे से पानी से घिरे हैं। सभी गांवों में कर्मचारी लगाये गये हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांव में राशन किटों का वाितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed