फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   समय से नहीं मिला इलाज, बालिका ने तोड़ा दम

समय से नहीं मिला इलाज, बालिका ने तोड़ा दम

Fri, 21 Jul 2017 09:02 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
समय से नहीं मिला इलाज, बालिका ने तोड़ा दम
समय से नहीं मिला इलाज, बालिका ने तोड़ा दम
विज्ञापन

पीएचसी व सीएचसी से चिकित्सकों के नदारद रहने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मसकनवा। घर में सो रही एक बालिका को गुरुवार की रात सांप ने काट लिया। उसके पीएचसी मसकनवां ले जाया गया। जहां इलाज न मिलने पर परिवार के लोग उसे सीएचसी छपिया ले गए। मगर यहां से उन्हें निराश लौटना पड़ा। परिवार के लोग बाद में उसे मनकापुर सीएचसी ले गए। जहां पहुंचते उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर उसने यहां दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से गुस्साए परिवार व कस्बे के लोगों ने पीएचसी मसकनवां पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर यहां इमरजेंसी सेवा की मांग की।

थाना छपिया क्षेत्र के रानीजोत गांव की रहने वाली फरजाना खातून की बेटी सुफीना (13) अपने घर में अपनी मां व बहनों के साथ गुरुवार की रात सो रही थी तभी देर रात उसे सांप ने काट लिया। परिवार के लोग सुफीना को पहले पीएचसी मसकनवा ले गए। मगर वहां इलाज न मिलने पर उसे सीएचसी छपिया ले जाया गया। सुफीना की मां फरजाना खातून ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीएचसी व सीएचसी में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी नदारद थे, इसलिए सुफीना को सीएचसी मनकापुर ले जाया गया। इस बीच इलाज न मिलने के कारण सुफीना की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर वहां ले जाने से पहले सुफीना ने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से गुस्साए परिवार व कस्बे के लोगों ने पीएचसी मसकनवां में शुक्रवार को प्रदर्शन कर इमरजेंसी सेवा की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मैनुद्दीन, रमजान, दयाशंकर जायसवाल, मो. आलम, शाहिद, रज्जन शामिल रहे। सीएचसी छपिया के चिकित्सा अधीक्षक डा. उमेश चंद्रा ने बताया कि वह सीएचसी पर रात विश्राम करते हैं, नदारद रहने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

फोटो-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed