{"_id":"596b91754f1c1bf5488b4568","slug":"181500221813-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन बनाने के तरीके सिखायेगी लघु फिल्म पोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन बनाने के तरीके सिखायेगी लघु फिल्म पोषणा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजन बनाने के तरीके सिखाएगी लघु फिल्म
परिषदीय स्कूलों के रसोईयों को फिल्म के जरिए मिलेगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। परिषदीय स्कूलों में में पढने वाले नौनिहालों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिल सके इसके लिए स्कूल में कार्यरत रसोईयों को अब फिल्म के जरिए भोजन बनाने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके लिए विद्यालयों में रसोईयां को लघु फिल्म पोषणा दिखाई जाएगी और उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। एमडीएम प्राधिकरण के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को फिल्म के जरिए रसोईयों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया है।
परिषदीय स्कूलो में मिड डे मील बनाने के लिए रसोईयों की तैनाती है। बच्चों को गुणवत्तपूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इन्हीं के जिम्मेदारी पर है। प्रत्येक वर्ष संविदा के आधार पर इनका चयन तो कर लिया जाता है लेकिन रसोईयों में भोजन बनाने की दक्षता कितनी है इसका अंदाजा नहीं लगा पाता। इसका सीधा असर बच्चों को दिए जा रहे मद्ध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर पड़ता है। एमडीएम प्राधिकरण ने अब इन रसोईयों की पाककला की दक्षता बढ़ाने के लिए इन्हे प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। इनके प्रशिक्षण के लिए एक लघु फिल्म पोषणा तैयार की गई है। फिल्म में गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने के तरीके साथ साफ सफाई के तरीके भी सुझाए गए हैं। अब इसी फिल्म के जरिए इन रसोईयों को प्रशिक्षित किया जायेगा। मद्ध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने फिल्म की सीडी सभी जिला समन्वयकों को उपलब्ध करा दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकाराी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सभी रसोईयों को फिल्म के माध्यम से प्रशिक्षण देने के लिए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है।