फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या

टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या

Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या
अवैध संबंध बना हत्या का कारण, गांव के ही दो लोगों पर हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज (गोंडा)। काशीपुर गांव के मजरे डीहा गांव में शनिवार सुबह यहां के रहने वाले एक टैक्सी चालक की गांव की एक महिला से अवैध संबंधों में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के इरादे से शव को साड़ी के फंदे से लपेटकर कमरे में कपड़ा टांगने वाली रस्सी के सहारे खड़ा कर दिया और फरार हो गए। परिवार के लोग जब खेत से घर पहुंचे तो उन्हें हत्या का पता चला। इस मामले में टैक्सी चालक के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली करनैलगंज के कोतवाल अंगद राय ने बताया कि क्षेत्र के काशीपुर गंाव के मजरे डीहा के रहने वाले राज बहादुर का बेटा मंजीत कुमार (27) लखनऊ में रहकर टैक्सी चलाता था। मंजीत का इसी गांव के रहने वाले रामकेश के बेटे मनीष कुमार की पत्नी से अवैध संबंध था। इसको लेकर राज बहादुर व रामकेश के परिवार से कई बार कहासुनी हो चुकी थी। दोनों को दूर करने के लिए रामकेश ने अपनी बहू को अपने बेटे मनीष के साथ लुधियाना भेज दिया था। मगर दोनों फोन पर एक दूसरे से बातचीत करते रहे। कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को मंजीत लखनऊ से अपने घर आया तो रामकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद शनिवार की सुबह दोबारा धमकी दी। कोतवाल के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे मंजीत के घर की महिलाऐं खेत को गई थीं। मंजीत अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ घर पर मौजूद था। इसी बीच उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या फांसी दिखाने के इरादे से शव को साड़ी के फंदे से लपेटकर घर के कमरे में कपड़ा टांगने के लिए लगी एक रस्सी के सहारे ख़ड़ा कर दिया। परिवार के लोग खेत से वापस लौटे तो मंजीत के हत्या की उन्हें जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर सीओ सबीहुल हम्द, कोतवाल अंगद राय ने टीम के साथ वहां पहुंचकर गांव वाों से हत्या की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मंजीत के पिता राजबहादुर ने कोतवाली करनैलगंज में रामकेश व पृथ्वीराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इनसेट
फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिन्टस
काशीपुर गांव के मजरे डीहा में शनिवार की सुबह मंजीत की हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफी की। टीम ने यहां कमरे की दीवार समेत अन्य स्थानों से फिंगरप्रिन्टस भी कलेक्ट किए है। जिससे तफ्तीश में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गंाव में हत्यारें को तलाशता रहा खोजी कुत्ता
काशीपुर गांव के मजरे डीहा में मंजीत की हत्या के बाद पहुंची डाग स्क्वॉयड टीम ने जब खोजी कुत्ते को मौके पर छोड़ा तो वह पूरे गांव में दौड़कर हत्यारे को तलाशता रहा। मगर वह पुलिस को हत्यारे का सुराग नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed