{"_id":"5f4fcb618ebc3e54e15f43ba","slug":"18-injection-centers-will-be-injected-at-the-district-gonda-news-lko538148995","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 18 आरोग्य केंद्रों पर लगेंगे अंतरा इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 18 आरोग्य केंद्रों पर लगेंगे अंतरा इंजेक्शन
विज्ञापन
गोंडा। जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में शासन ने काफी सक्रिय कदम उठाए हैं। इसी दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवीन गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा व छाया टेबलेट ने कुछ ही समय में महिलाओं के बीच खास जगह बनाई है। अनचाहे गर्भ को रोकने में कारगर इस इंजेक्शन व छाया टेबलेट के लाभार्थी महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है। अभी तक इन दोनों साधनों की उपलब्धता प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक बढ़ाया जा रहा है।
इससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इन दोनों साधनों को अपना सकेंगी। इसके लिए सबसे पहले लाभार्थी महिलाओं का अंतरा केयरलाइन में पंजीकरण कराना होगा, जहां से समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग भी होती रहेगी ।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मलिक आलमगीर ने बताया कि कुल 24 हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटरों में अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट की सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है। अगस्त तक कुल 18 हेल्थ ऐंड वेलनेस पर अंतरा इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गयी है। बाकी जगहों पर भी जल्द ही शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
घर बैठे लें सलाह
नोडल डॉ. मलिक आलमगीर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की महिलाएं अपने निकटवर्ती सेंटर पर जाकर इंजेक्शन लगवा सकती हैं। इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं को अपने फोन से अंतरा केयारलाइन 1800-103-3044 पर कॉल करना होता है, जिससे केअरलाइन में उनका पंजीकरण हो जाए तथा समय-समय पर काउंसिलिंग होती रहेगी। इस टोल फ्री नंबर से महिलाएं बड़ी ही आसानी से अपने हर सवालों के जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं।
तीन माह में एक बार लगता है इंजेक्शन
जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्णा श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए तीन माह में एक बार लगाया जाता है। इसके लगाने से पहले यह जांच जरूरी है कि कहीं महिला पहले से तो गर्भवती नहीं है। डॉ. सुवर्णा के मुताबिक अंतरा इंजेक्शन का करीब चार माह तक असर रहता है। इसके लगने से महिला को किसी प्रकार का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।