{"_id":"61fec44f77c80c4b94188ecc","slug":"18-candidates-nominated-gonda-news-lko61656355","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नामांकन के लिए वसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त उम्मीदवारों के लिए उल्लास भरा रहा। चार दिनों में सिर्फ तीन प्रत्याशियों के नामांकन हुए थे लेकिन शनिवार को तो एक ही दिन में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पूरे कलेक्ट्रेट में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।
सपा के घोषित तीनों उम्मीदवारों के साथ ही भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा। वहीं कांग्रेस के तीन व बसपा के दो उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र जमा किए। अब सोमवार व मंगलवार को भी नामांकन की धूम रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
शनिवार को वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सपा से सूरज सिंह तथा कांग्रेस से रमा कश्यप, विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज से सपा से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, भाजपा से अजय कुमार सिंह तथा कांग्रेस से त्रिलोकीनाथ तिवारी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार से भाजपा से विधायक बावन सिंह, सपा से पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, बसपा से विनोद शुक्ला, आम आदमी पार्टी से विजय प्रकाश वर्मा, कांग्रेस से ताहिर बानो तथा निर्दलीय कपिलदेव पांडेय ने नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र मेहनौन से बीजेपी से विधायक विनय कुमार द्विवेदी तथा राइट टू रिकॉल पार्टी से सुहेलदेव पाठक ने नामांकन किया।
विधानसभा क्षेत्र तरबगंज से भाजपा के विधायक प्रेम नारायण पांडेय, विधानसभा क्षेत्र मनकापुर (सुरक्षित) से भाजपा के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री तथा भारतीय सुभाष सेना से कुसुमा ने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं विधानसभा क्षेत्र गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने नामांकन किया। इसके साथ ही मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार ने चार सेट में नामांकन पत्र लिया।
नामांकन के पांचवें दिन रफ्तार दिखी। एक साथ 18 दावेदारों ने नामांकन किए। पहले तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे, अब तक 21 दावेदारों ने नामांकन किया। शुक्रवार को दो प्रत्याशियों में सदर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से मोहम्मद जकी व आरएसपीआईएमएल पार्टी से रामभवन ने नामांकन किया था। वहीं गुरुवार को मेहनौन से भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी सीताराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस तरह अब तक कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।