{"_id":"68c1bee53addacf10505b2ca","slug":"18-blos-did-not-take-the-voter-revision-bag-gonda-news-c-100-1-brp1002-143649-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 बीएलओ ने नहीं लिया मतदाता पुनरीक्षण का बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 बीएलओ ने नहीं लिया मतदाता पुनरीक्षण का बैग
Wed, 10 Sep 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे झंझरी विकास खंड के 18 बीएलओ की लापरवाही सामने आई है। इन्होंने अब तक ब्लॉक कार्यालय से मतदाता पुनरीक्षण का बैग ही नहीं लिया है।
झंझरी के 92 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण के लिए 132 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सफाई कर्मी शामिल हैं। एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। साथ ही मृतकों और बाहर रहने वालों के नाम हटाए जाएं। उन्होंने बताया कि इमिलिया मिश्र के बीएलओ झिनकान और खिराभा के कृष्ण दत्त मौर्य दिव्यांग हैं। माधवपुर चकत्ता के बीएलओ आदित्य राज ने इस्तीफा दे दिया है। सभी बीएलओ को दो दिन के भीतर बैग प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
बैग न लेने वालों में इन गांवों के बीएलओ शामिल
इमिलिया मिश्र, एकमा, माधवपुर चकत्ता, खिराभा, कुंदुरखा, इमरती विसेन, दुल्लापुर खालसा, परेड सरकार, ठोरहंस, पिपरा पदुम, फिरोजपुर तरहर, भदुआ तरहर, दौलतपुर, उम्मेद जोत, खिरई खिरवा समेत 18 बीएलओ ने बैग प्राप्त नहीं किया।