{"_id":"5c7c096dbdec2273970e6042","slug":"171551632749-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, लाखों शिवभक्त आज करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, लाखों शिवभक्त आज करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों शिवभक्त आज करेंगे जलाभिषेक
गोंडा। महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले के शिवालयों व शिवमंदिरों को फूल मलाओं से सजाया गया है। सोमवार को लाखों शिवभक्त महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ ने मनमांगी मुराद पूरी होने की कामना करेंगे।
महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालय और मंदिर सज गए हैं। सोमवार को महशिवरात्रि पर जिले के दुखहरणनाथ मंदिर व खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में एशिया की सबसे बड़ी शिवलाट पर लाखों श्रद्धालु सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।
इसके अलावा जिले के वजीरगंज स्थित बाबा बालेश्वरनाथ, करनैलगंज स्थित बाबा बरखंडीनाथ व मनकापुर के करोहा नाथ मंदिर पर भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ होगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की काफी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन करीब एक माह से तैयारियां में जुटा हुआ है जहां वेरिकेडिंग आदि कराई गई है। मान्यता है कि मान्यता है कि इसी दिन शिव ज्योति प्रकट हुई थी और शिवजी का मां पार्वती से विवाह भी इसी दिन हुआ था।
इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जहां कन्याएं व्रत रखकर अपने लिए सुंदर पति की कामना करती है। वहीं महिलाएं अपने पति व परिवार की लंबी उम्र तथा सुख समृद्धि के लिए कामना करते हुए निराजली व्रत रखती हैं।
साथ ही शिवलिंग पर बेर, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव से क्षमा याचना की जाती है। जलाभिषेक के अलावा श्रद्धालु शिव बारात निकाल कर भगवान शिव के विवाह का मंचन भी करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
महाशिवरात्रि पर सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर शहर के दु:खहरण नाथ मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर समेत शिवालयों व शिवमंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को शहर के दु:खहरण नाथ मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडीनाथ व मनकापुर के करोंहानाथ मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्घालु भगवान शिव को जलाभिषेक करके पूजन अर्चन व उनका श्रंगार करते हैं।
ऐसे में मंदिर के एक किलोमीटर क्षेत्र में मेला भी लगता है। जहां लोग जरूरी सामानों की खरीददारी करते हैं। श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए शिवालयों व मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
इसमें थानों की पुलिस के अलावा प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन दल, मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक दस्ते, डाग स्क्वॉयड, यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, पीएसी, क्यूआरटी, एंबुलेंस सहित सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।