{"_id":"5ba914e7867a557fa9002d96","slug":"171537807591-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
गोंडा। स्थानीय पुलिस ने दहेज के लिये प्रताड़ित करने व हत्या के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम गौहानी गांव निवासी इब्राहिम पुत्र इसहाक ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी बहन जहरुनिशा (24) का विवाह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हारनाटायर के मजरे धौनीयन पुरवा निवासी इलियास पुत्र अली अहमद के साथ 24 मई 2012 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था।
वर्तमान में उसके पास एक साल का बच्चा भी है। जहरुलनिशा को ससुराली जनों द्वारा दहेज के लिये प्रताड़ित करते हुए आये दिन मारते-पीटते थे। बीते रविवार को गांव के एक व्यक्ति द्वारा फोन आया कि उसकी बहन की अचानक मौत हो गई है।
सूचना मिलने के बाद इब्राहिम अपने परिवार वालों के साथ बहन के गांव पहुंचा। जहां देखा कि उसकी बहन एक चारपाई पर मृत पड़ी थी और गले में गहरा निशान पड़ा हुआ है, हत्या का संदेह होने पर आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति इलियास, ननद जरीना, ताजिन बानो, सास फातिमा, ससुर अली अहमद के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल विनय कुमार सरोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।