{"_id":"59c6a1ab4f1c1b23688b6197","slug":"171506189739-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक संसाधन केंद्रो पर तैनाती के लिए शिक्षकों ने भरे विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक संसाधन केंद्रो पर तैनाती के लिए शिक्षकों ने भरे विकल्प
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनाती के लिए शिक्षकों ने भरे विकल्प
पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय पर हुई काउंसिलिंग
अमर उजाला ब्यूरों
गोंडा। एबीआरसी परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों को ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनाती के लिए शनिवार को पंतनगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों से विकल्प भराये गए। शनिवार को परीक्षा में सफल होने वाले 85 शिक्षकों ने अपनी तैनाती के लिए काउंसिलिंग कराई।
बेसिक शिक्षा विभाग के नगर शिक्षा क्षेत्र समेत 16 ब्लाकों के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर 85 ब्लाक सह समन्वयकों का पद पिछले चार माह से रिक्त चल रहा था। इन समन्वयकों के चयन के लिए पिछले शुक्रवार को दर्जीकुंआ स्थित जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के बाद उसी दिन सभी प्रतिभागियों का साक्षात्कार भी कराया गया था। साक्षात्कार के बाद परीक्षा का परिणाम घोषित कर चयनित शिक्षकों की सूची सार्वजनिक की जानी थी लेकिन एक दागी शिक्षक के परीक्षा में शामिल होने के खुलासे के बाद यह सूची जारी नही हो सकी थी। उसके बाद से ही दागी शिक्षक के चयन करने या न करने के मामले को लेकर विभाग के अफसरों में खींचतान चल रही थी। चयन कमेटी में शामिल अफसर दागी शिक्षक को परीक्षा में सम्मिलित होने का ठीकरा एक दूसरे के सिर फोडने पर आमादा थे। इस खींचतान के कारण एबीआरसी चयन की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के गले की फंास बन गई थी। चयन सूची तैयार होने के बावजूद वह एक सप्ताह से इसे जारी करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को चयन सूची को सार्वजनिक किया गया था। इन चयनित शिक्षकों को ब्लाकों पर तैनाती के लिए शनिवार को काउंसलिग का आयोजन किया गया। काउसंलिग में सभी शिक्षकों से तीन तीन ब्लाकों के विकल्प भरवाये गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सभी चयनित शिक्षकों से तीन तीन ब्लाकों का विकल्प लिया गया है। सोमवार तक सभी शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी।
इनसेट
दागी बताकर शिक्षक की काउसलिंग रोकी
गोंडा। एबीआरसी चयन सूची में करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह का भी नाम शामिल किया गया था। देवेंद्र पर अपने निलंबन की कार्रवाई को छिपाकर एबीआरसी चयन परीक्षा में शामिल होने का आरोप है। हांलाकि इस संबंध में परीक्षा के पहले अफसरों ने इस पर ध्यान नही दिया और बीईओ ने शिक्षक के आवेदन की संस्तुति भी कर दी थी। लेकिन परीक्षा के बाद जब शिकायत हुई तो शनिवार को शिक्षक देवेंद्र सिंह को काउंसलिंग से रोक दिया गया। इस संबंध में बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि देवेंद्र सिंह का नाम चयनित सूची मसें जरूर है लेकिन उन्हे काउंसलिंग से रोका गया है। इस मामले का निस्तारण चयन समिति बाद में करेगी।