{"_id":"598f2e0e4f1c1bfe538b460a","slug":"171502555662-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय कट गई किशोरी की चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय कट गई किशोरी की चोटी
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोते समय किशोरी की चोटी कटने का दावा
मोतीगंज के जोलहटी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरेा
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव के मजरे जोलहटी में रहने वाली एक किशोरी की चोटी शनिवार की भोर में सोते समय कट गई। चोटी कटने की जानकारी होते ही किशोरी डर के मारे बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए रामनगर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव के मजरा जोलहटी के रहने वाले मोहब्बत अली के मुताबिक शुक्रवार की रात में उनकी 15 वर्षीया बेटी सबरुलन्निशा घर के बरामदे में सो रही थी। भोर में करीब 4 बजे वह अचानक डर के मारे चीखने लगी। बेटी की चीख सुनकर वह और उनकी पत्नी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा सबरुलन्निशा की चोटी कटी थी और चारपाई के बगल में पड़ी हुई थी। चोटी कटी देखकर सहरुन्निशा बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल की तरफ भागे और रामनगर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए सबरुलन्निशा को भर्ती कराया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में गांव के व आसपास के लोग जमा हो गए। चोटी कटने की इस घटना से लोगो में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष मोतीगंज पीएन तिवारी ने बताया कि ऐसी को सूचना उन्हें नहीं मिली है।