फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपाईयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपाईयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपाईयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपाइयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

- 48 किलोमीटर की यात्रा में जगह-जगह सेनानियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शनिवार को जिले में भाजपाइयों ने 48 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने जगह-जगह स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद रघुकुल विद्या पीठ में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को तरक्की की नई ऊंचाई तक ले चलने का आह्वान किया।
कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने वजीरगंज, झंझरी व पंडरी ब्लाक में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जबकि जिला अस्पताल स्थित बाबू ईश्वरशरण श्रीवास्तव, गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में लगी शहीद सरदार भगत सिंह, लोहिया पार्क में लगी राजा देबीबख्श सिंह व काकोरी कांड के नायक अमर शहीद राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने बारी-बारी से माल्यापर्ण किया।
विज्ञापन

रघुकुल विद्यापीठ पहुंचकर तिंरगा यात्रा एक सभा में तब्दील हो गई। जिसमें बोलते हुए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सन 1947 में देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस यही साबित करती रही कि देश को आजाद कराने में सिर्फ एक ही परिवार का योगदान रहा है। जबकि असलियत इसके ठीक उलट है। इस मौके पर विधायक बावन सिंह, पल्टूराम, प्रेमनारायण पाण्डेय, प्रतीक भूषण शरण सिंह, पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, रमाकांत तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, नानबच्चा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed