फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लोरी, कटोरी व स्टोरी से होगी कुपोषण के खिलाफ जंग

लोरी, कटोरी व स्टोरी से होगी कुपोषण के खिलाफ जंग

Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
लोरी, कटोरी व स्टोरी से होगी कुपोषण के खिलाफ जंग
लोरी, कटोरी व स्टोरी से होगी कुपोषण के खिलाफ जंग
विज्ञापन

आंगनबाडी केंद्रों पर बचपन, ममता व लाडली दिवस मनाने की पहल
उमानाथ तिवारी
गोंडा। आंगनबाडी केंद्रों पर अब लोरी, कटोरी व स्टोरी के जरिए कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी है। इस थीम के तहत केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पौष्टिक आहार तो उपलब्ध कराएंगी ही साथ ही बच्चे को स्नेहपूर्वक भोजन कराने के लिए उनकी माताओं को लोरी सुनाने के लिए प्रेरित करेंगी। यही नहीं बच्चे ने कितनी मात्रा में भोजन किया इसकी जानकारी के लिए उन्हें अलग से कटोरी में भोजन उपलब्ध कराने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके अलावा गर्भवती/धात्री महिलाओं व 18 वर्ष तक के आयु की किशोरियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही उन्हें पोषण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरुक किया जायेगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने इस जंग के लिए विशेष पोषाहार वितरण वाले दिनों में बचपन, ममता व लाडली दिवस मनाए जाने की पहल की है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्राें पर इन दिवसों के आयोजन के निर्देश दिए हैं।
समन्वित बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 06 माह से 6 वर्ष तक के आयु के नौनिहालों, गर्भवती धात्री महिलाओं व 11 से 18 वर्ष तक की आयु की किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार दिए जाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। जीवन के तीन महत्वपूर्ण अवस्थाओं बाल्यावस्था, किशोरावस्था व गर्भावस्था में स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर मातृ शिशु पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर माह की 5,15 व 25 तारीख को आयोजित होने वाले साप्ताहिक पुष्टाहार वितरण दिवस पर आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण व स्वच्छता की जानकारी देकर उन्हे जागरुक करने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने इन विशेष तिथियों पर बचपन दिवस, ममता दिवस व लाडली दिवस मनाये जाने की पहल की है। इस पहल के तहत माह की 5 तारीख को आयोजित होने वाले पोषाहार वितरण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बचपन दिवस मनाया जायेगा। दूसरे वितरण दिवस 15 तारीख को गर्भवती/धात्री महिलाओं के लिए ममता दिवस व तीसरे वितरण दिवस पर 25 तारीख को किशोरी बालिकाओं के लिए लाड़ली दिवस का आयोजन किया जायेगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन दिवसो ंके आयोजन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
बचपन दिवस पर चतुरंगी आहार के टिप्स
गोंडा। पहले पोषाहार वितरण दिवस पर माह की 5 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्न प्राशन, जन्म दिवस व परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को केंद्र पर लाकर टीके चंदन से स्वागत किया जायेगा और उन्हे ऊपरी आहार देने के तरीके सुझाए जायेंगे। बच्चा एक बार में कितना भोजन करता है इसकी जानकारी के लिए बच्चों को कटोरी में भोजन देने के लिए उसकी माता को प्रेरित किया जायेगा और उन्हे स्नेहपूर्वक भोजन कराने के लिए लोरी सुनाने के तरीके बताए जायेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चे को चतुरंगी आहार (लाल, सफेद, हरा व पीला) जैसे गाढ़ी दाल, अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल व दूध/दूध से बने उत्पादों को खिलाने के लिए उसकी मां को परामर्श देगी। इसके अलावा बच्चे की मां को नियमित स्तनपान कराने व बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण कराने के लिए भी प्ररित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ममता दिवस पर गर्भवती महिलाओं की होगी गोद भराई
माह के दूसरे वितरण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती/धात्री महिलाओं को पोषण व उनके बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी और जागरुकता के लिए प्रेरित किया जाएगा। केंद्र पर कार्यकत्री के अलावा मातृ समितियों के सक्रिय सदस्य, समुदाय के प्रमुख, स्वयं सहायता समूह, आशा बहू, एएनएम व मुख्य सेविका की सहभागिता रहेगी। ममता दिवस पर आने वाली महिलाओं को कार्यकत्री बिंदी/टीका लगाकर मातृत्व का सम्मान करेगी। साथ ही उन्हें अपने आहार में मौसमी फल, अनाज, गुड़, भुना चना, एमाइलेज फूड आदि शामिल करने का परामर्श देंगी। गर्भावस्था के छह माह पूरी कर चुकी महिलाओं की केंद्र पर गोदभराई भी कराई जायेगी।
इनसेट
लाडली दिवस पर किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के टिप्स
गोंडा। माह के अंतिम विरण दिवस के दिन 25 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्र पर 11 से 18 वर्ष तक की किशोरी बालिकाआें के लिए लाडली दिवस का आयोजन किया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री इस दिन केंद्र पर बालिकाओ को बुलाकर उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी प्रदान करेंगी। एएनएम इन किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर उन्हे जागरुक करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर आने वाली किशोरी बालिकाएं अगर स्वेच्छा से केंद्र संचालन व पुष्टाहार वितरण में सहयोग करेंगी तो उन्हें केंद्र पर सम्मानित भी किया जायेगा।

वर्जन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बचपन दिवस, ममता दिवस व लाड़ली दिवस मनाने के निर्देश मिले हैं। इसके आयोजन को लेकर सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया जा रहा है। जल्द ही केंद्रों पर इस आयोजन की शुरुआत की जाएगी।
-धर्मेंद्र कुमार गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed