{"_id":"5953de2d4f1c1b9b798b48b9","slug":"171498668589-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद कल
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का बंद कल
गोंडा। जीएसटी से नाराज व्यापारी 30 जून को हड़ताल पर रहेंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आदित्यपाल ने बताया कि 30 जून को जिलेभर के व्यापारी जीएसटी के विरोध में हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा कि जीएसटी एक जुलाई से देश में लागू होने जा रहा है। इससे न तो व्यापारी खुश है और न ही आम जनता। लेकिन सरकार यह मानने के लिए तैयार नहीं है। जिलाध्यक्ष रामसिंह ने जिले भर के व्यापारियों से अपील की है कि वह 30 जून को होने वाली हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। जिससे सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़े। बुधवार को इसे लेकर हुई एक बैठक में राजेन्द्र सिंह भाटिया, मसूद अहमद शमसी, जितेश सिंघल, संतोष सोनी, संजय बंसल, इरफान अंसारी आदि मौजूद रहे। उद्योग ग व्यापार मंडल (रजि) के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुुकु टलाल अग्रवाल ने जीएसटी का विरोध करते हुए सरकार से संशोधन की मांग उठाई है।