{"_id":"59456bcb4f1c1b28698b492b","slug":"171497721803-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडी किसी की और यात्रा कर रहा कोई और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडी किसी की और यात्रा कर रहा कोई और
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईडी किसी की और यात्रा कर रहा कोई और
आईबीजी ने महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन से महिला सहित दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल के आंतरिक सतर्कता संगठन गोरखपुर अनुभाग के जवानों ने शनिवार को ट्रेन में दूसरे नाम व फर्जी आईडी पर यात्रा कर रही एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरपीएफ में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि गोरखपुर से बलरामपुर होकर पनवेल (महाराष्ट्र) जाने वाली एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 11 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस ट्रेन के एसी कोच बी-3 की सीट संख्या 45 व 46 पर बैठकर यात्रा कर रहे सिवान बिहार के इत्तेहाक व जनपद महराजगंज की प्रेमशिला को आरपीएफ के आंतरिक सतर्कता संगठन (आईबीजी) गोरखपुर अनुभाग के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार व उनकी टीम की सदस्यों ने मुखबिर से मिली सूचना पर उनके टिकटों की जांच की तो उनकी दिखाई गई आईडी दूसरी निकली। जबकि यह लोग दूसरे के नाम से ट्रेन में यात्रा करते मिले। इस पर आईबीजी ने इन यात्रियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट 142 के तहत आरपीएफ थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि टिकट जारी करने वाले बाबू की भी जांच की जा रही है।