{"_id":"594c0dc34f1c1b5e1b8b4609","slug":"161498156483-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालिका से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बालिका से छेड़खानी
Updated Fri, 23 Jun 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका से छेड़खानी, केस दर्ज
तरबगंज। एक मासूम बालिका खेत गई थी। वहां एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। बालिका के शोर मचाने पर गांव का एक व्यक्ति दौड़ा तो युवक भाग निकला। इस मामले में बालिक के पिता ने थाना तरबगंज में बुधवार देर रात छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीया बालिका के पिता ने थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उसकी बेटी बुधवार दोपहर खेत गई थी। तभी सुकई ने उसे दबोच लिया और खेत में खींचने लगा। बालिका के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहा गांव का एक व्यक्ति दौड़ा तो सुकई भाग निकला। इस मामले में बालिक के पिता ने सुकई के खिलाफ थाना तरबगंज में छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है।