फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1600 trainee teachers received appointment letters

1600 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Mon, 16 Nov 2015 11:04 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के लिए सोमवार उपलब्धियों का दिन रहा। इस दिन जहां प्रथम चरण में तैैनाती पाने वाले 1600 प्रशिक्षु शिक्षकों को स्थायी होने का उपहार मिल मिल गया। प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


जिले में कुल 1963 शिक्षकों को तैनाती मिलनी है। वहीं, द्वितीय चरण में तैनाती पाने वाले 2443 प्रशिक्षु शिक्षकों ने मूल तैनाती के लिए पांच केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा दी।
विज्ञापन


सोमवार का दिन शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धियों के नाम रहा। प्रदेश में 72825 शिक्षकों की भर्ती के क्रम में प्रथम चरण में तैनात हुए प्रशिक्षु शिक्षकों के तीन माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुई परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों को स्थायी तैनाती का उपहार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय परिसर में सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षिकाओं व बादशाह बाग के निकट कंपोजिट विद्यालय में प्रशिक्षु शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा।

यहां प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 1600 शिक्षकों को मूल नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कतारों में लगकर बारी-बारी से औपचारिकताएं पूरी कीं और नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। नियुक्ति पत्र हाथ आते ही शिक्षक व शिक्षिकाओं के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed