फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   160 kg of ghee seized; three samples sent for testing

Gonda News: 160 किलो घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए तीन नमूने

Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
160 kg of ghee seized; three samples sent for testing
गोंडा। पर्वों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को करनैलगंज और बालपुर बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच की। करनैलगंज में विकास कुमार शुक्ल के प्रतिष्ठान से घी के दो नमूने लिए गए। संदेह के आधार पर करीब 160 किलो घी जब्त किया गया। वहीं, बालपुर बाजार में अंशुमणि त्रिपाठी के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के निर्देश पर टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की जांच की। अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कुट्टू का आटा नमी सोखने वाला होता है, इसलिए इसे लंबे समय तक रखकर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, मनीष मल्ल, अंकुर मिश्र और नंदकिशोर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed