फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रेलवे के अवैध ई-टिकटों के कारोबार का भंडाफोड़

रेलवे के अवैध ई-टिकटों के कारोबार का भंडाफोड़

Fri, 14 Jun 2019 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के अवैध ई-टिकटों के कारोबार का भंडाफोड़
गोंडा। ट्रेनों की ई-टिकटिंग का काला कारोबार पूरे जिले में फलफूल रहा है। अभी चार दिन पहले बभनान स्टेशन पर अवैध ई-टिकटों के साथ दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े थे। अब शुक्रवार को रेलवे की सूचना इकाई की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से टिकट बनाने का मामला उजागर किया है। कार्रवाई में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से 96 रिजर्वेशन टिकट और करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



एनई रेलवे के आरपीएफ के आईजी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा रेलवे सुरक्षा बल की दो टीमों ने गुरुवार की देर शाम को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार दर्जन से अधिक फेक आईडी के माध्यम से टिकट की दलाली करने वाले दो व्यक्ति लोगों गिरफ्तार किये गए।
विज्ञापन



इनके पास से 96 रिजर्वेशन टिकट मिले, जिसकी कीमत 1,29,748 रुपये है। गुरुवार को पहली टीम ने आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में रगड़गंज बाजार बेलसर स्थित जावेद ट्रेवल्स एजेंसी दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से नसीम अहमद निवासी रगड़गंज बाजार उमरी रोड बेलसर को 60 ई टिकट, जिसकी कीमत लगभग 75000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लगभग 45 फर्जी आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी मिली। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह तकरीबन 6 साल से ट्रेवल्स की दुकान चला रहा है।


दूसरी टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के अपराध सूचना विभाग गोंडा के प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार के नेतृत्व में विशेश्वरगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बाजार में ओम शांति कंप्यूटर जन सेवा केंद्र पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान अरुण कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया।



जिसकी पर्सनल यूजर आईडी पर 15 टिकट और 19 ई -टिकट के साथ ही एजेंट आईडी पर 34 टिकट बरामद किया गया। जिनकी कुल कीमत 66078 रुपये है। साथ ही एक कंप्यूटर सीपीयू, प्रिंटर, लैपटॉप, डायरी, मोबाइल जब्त किया गया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed