{"_id":"5d03dac18ebc3e6c6d27ba4c","slug":"15605336862-gonda-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने गाय को मारा भाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने गाय को मारा भाला, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर के जैतापुर में खेत की रखवाली करते समय एक व्यक्ति ने गाय को भाले से मारकर घायल कर दिया। खबर गांव में फैलते ही इसी गांव के दीपू सिंह द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना पर विशेष नजर रख रही है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार की रात जैतापुर निवासी असगर अली ने एक गाय को भाले से मार कर घायल कर दिया। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देर रात गांव के दीपू सिंह पुत्र शेखर सिंह ने थाना अध्यक्ष धानेपुर को घटना की लिखित जानकारी देते हुए आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण सतर्कता की दृष्टि से गांव में विशेष पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से शांत व नियंत्रण में है। आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।