फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कलकता में साथियों से मारपीट पर चिकित्सकों ने जताया विरोध

कलकता में साथियों से मारपीट पर चिकित्सकों ने जताया विरोध

Fri, 14 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कलकता में साथियों से मारपीट पर चिकित्सकों ने जताया विरोध
गोंडा। कलकत्ता में एनआरएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डाक्टरों से हुई मारपीट के विरोध में यहां के चिकित्सकों ने विरोध जताया है। डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध कर मरीजों का इलाज किया और शाम को इकट्ठा होकर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले निजी चिकित्सकों ने काम किया और शाम को इकट्ठा होकर चिकित्सकों से मारपीट करने के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई न होने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



आईएमए के सचिव विनीत मोदी ने बताया कि शुक्रवार की शाम निजी चिकित्सक आईएमए हाल में इकट्ठा हुए जिसकी अध्यक्षता आईएमए अध्यक्ष डॉ.वीपी श्रीवास्तव ने की। गोंडा मेडिकल सेंटर की चिकित्सक डॉ. अनीता मिश्रा ने कहा कि चिकित्सकों से मारपीट की घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. मृणाल पांडेय ने भी घटना को निंदनीय बताया। शाम को हुई आईएमए की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने चिकित्सकों से हुई मारपीट मामले में कठोर कार्रवाई नहीं की तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed