{"_id":"5d03daab8ebc3e788560642f","slug":"15605336646-gonda-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने ढहाई मिल की दीवार, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने ढहाई मिल की दीवार, पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर के स्टेशन रोड के रहने वाले गल्ला व्यापारी के जीजीआईसी के सामने स्थित मिल में शुक्रवार की दोपहर दबंगों ने हाकी-डंडा लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने मिल की दीवार ढहा दी और ईंट पत्थर चलाए। विरोध करने पर हमलावर मिल में घुस गए और काम कर रहे मजदूरों को मार पीटा।
एक युवक का हाथ तोड़ दिया और सुरक्षा गार्ड को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सीसी कैमरे तोड़कर धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में व्यापारी ने कोतवाली नगर में एक हमलावर को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मारपीट, बलबा, तोड़फोड़ व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के स्टेशन रोड के रहने वाले गल्ला व्यापारी सचिन गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन रोड पर बड़गांव जीजीआईसी के सामने छेदी पुरवा में स्थित अपने मिल की दीवार बनवा रहे थे। उनके अधिवक्ता भाई अमित गर्ग मिल के समीप स्थित अपने चैंबर में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच दोपहर तकरीबन 12 बजे विकास भवन के सामने के रहने वाले अमर यादव अपने आठ-दस साथियों के साथ हाकी-डंडा लेेकर आ धमके। मिल की दीवार ढहा दी और अमित गर्ग के चैंबर पर ईंट पत्थर चलाए। राजगीर व मजदूरों को मार पीटा। इसके बाद हमलावर मिल में घुस आए और मजदूरों को मार पीटा। इसी बीच मिल परिसर में बाइक उठाने गए एक बाइक एजेंसी के कर्मचारी अमर श्रीवास्तव (23) निवासी झिलाही बाजार मनकापुर को मारकर उसका बायां हाथ तोड़ दिया।
व्यापारी ने बताया कि दबंगों ने उनके सुरक्षा गार्ड आनंद स्वरूप गिरि को मारा पीटा और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि अधिवक्ता अमित गर्ग ने भागकर जान बचाई। हमलावरों ने जाते समय मिल व चैंबर के पास लगे सीसी टीवी कैमरे तोड़ दिए और धमकी देते हुए भाग निकले।
व्यापारी सचिन गर्ग ने बताया कि इससे पहले भी दबंग दो बार हमला कर चुके हैं। सचिन गर्ग ने कोतवाली नगर में अमर यादव समेत अन्य दस लोगों के खिलाफ मारपीट, बवाल, तोड़फोड़ व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।