{"_id":"5d013ae6bdec2207843c1926","slug":"15603616932050-gonda-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथीन व प्लास्टिक के खिलाफ महाभियान, छापे में 50 लाख का समान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथीन व प्लास्टिक के खिलाफ महाभियान, छापे में 50 लाख का समान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा/करनैलगंज। पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्माकोल के बने दोना, पत्तल, गिलास की रोकथाम के लिए बुधवार को महाअभियान चलाया गया। शहरी क्षेत्र में 28 अफसरों ने 250 से अधिक दुकानों पर की छापेमारी की। कार्रवाई में छापेमारी में 50 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पर कड़े तेवर अपनाए और सातों नगर क्षेत्रों में जांच के लिए बुधवार से महाभियान का आगाज किया। मजिस्ट्रेटों के साथ ही 28 अफसरों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। 250 से अधिक दुकानों में छानबीन की गई। इसके अलावा दुकानदारों की सूची तैयार कर उन पर जुर्माना लगाने की तैयारी है। अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र का कहना है कि यह अभियान 14 जून तक जारी रहेगा।
करनैलगंज के अनुसार उपजिलाधिकारी रमाकांत वर्मा ने कस्बे में छापेमारी करके सबसे बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पहले दिन ही छह लाख रुपये का प्रतिबंधित माल जब्त किया। इसके साथ ही परसपुर कस्बे में भी छापेमारी में दो लाख के करीब की सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
कटरा बाजार में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सामग्री के प्रयोग का मामला सामने आया है। मनकापुर, खरगुपुर व नवाबगंज में छापेमारी करके छह साल से अधिक की सामग्री बरामद की गई है। शहर में नगर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने छापेमारी की। उनके हाथ तो कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई लेकिन अन्य अधिकारियों ने सामग्री बरामद की है। कई दुकान तो बंद करके भाग खडे़ हुए। पूरे जिले में चले अभियान से करीब 50 लाख की सामग्री बरामद की गई है।