{"_id":"5d013ad6bdec22070e2be2e4","slug":"156036167619-gonda-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय के लिए निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन
- विष्णु गोस्वामी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन
करनैलगंज (गोंडा)। विष्णु गोस्वामी हत्याकांड के विरोध में बुधवार को बाबागंज चौराहे से गोस्वामी समाज के लोगों ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुये पदयात्रा निकाली। जिससे करीब दो घंटे तक करनैलगंज-परसपुर मार्ग का आवागमन बाधित रहा। यात्रा बस स्टॉप चौराहा पहुंची। जहां गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित बीच चौराहे पर एसडीएम रमाकांत वर्मा को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर यात्रा का समापन हुआ।
बीते दिनों जमुनिया बाग में एक समुदाय के कुछ लोगों ने विष्णु गोस्वामी को जिंदा जला दिया था। जिससे इलाज के दौरान विष्णु कि मौत हो गई थी। मगर सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं दी गई है। जिसके विरोध में बुधवार को गोस्वामी समाज के लोगों ने बाबागंज चौराहे पर नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू किया। उसके बाद करनैलगंज की तरफ नारेबाजी करते हुए लोग चल पड़े। जो कुछ ही दूर चलने के बाद पदयात्रा में बदल गई। विष्णु हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है। चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगें पूरी हो जैसे नारे लगाए। इस दौरान मार्ग का आवागमन बाधित रहा। यात्रा बस स्टॉप पहुंची जहां राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम रमाकांत वर्मा को सौंपा गया। जिसमें दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन के साथ बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने, पीड़ित परिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सरकारी आवास दिलाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं की गईं तो पूरे जिले में आंदोलन छेड़ा जाएगा।