{"_id":"5d0137d4bdec22071d1c0cb2","slug":"15603609069-gonda-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश में गिरा पेड़, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश में गिरा पेड़, मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा/बलरामपुर। जिले में बुधवार को धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल का गुबार इतना अधिक था कि कुछ मिनट तक अंधेरा छा गया। बलरामपुर में आंधी में पेड़ गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। जबकि गोंडा में जगह-जगह विद्युत पोल गिरे और पेड़ उखड़ गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बलरामपुर में महराजगंज तराई में तेज आंधी के झोके में पेड़ गिरने से सुगानगर के मजरे कौडिहारपुरवा निवासी शिवचरन (12) पुत्र राधेश्याम वर्मा की मौत हो गई। राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा गांव के बच्चों के साथ पेड़ के नीचे खेल रहा था तभी जोर से आई आंधी में पेड़ गिर गया। उनके बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजितराम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हलका लेखपाल को भी मामले की सूचना दे दी गई है। वहीं मोतीनगर गांव में हवा के तेज झोंके से उड़े टीनशेड और चहारदीवारी गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुड़ीकुइया-जैतापुर मार्ग स्थित फजले रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा की दीवार भी आंधी में गिर गई।
विज्ञापन
गोंडा में कस्बा मुजेहना ब्लाक के ग्राम वेदपुर गांव में सौभाग्य योजना के तहत लगा बिजली का खंभा गिर गया। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह से छपिया ब्लॉक क्षेत्र में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर लगा शीशम का पेड़ आंधी के थपेड़ों से जड़ से उखड़ गया। आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति देर शाम तक बाधित रही।
इसी तरह से जिले के नवाबगंज कस्बा क्षेत्र में तेज आंधी से कस्बे के कटी तिराहा व पड़ाव मुहल्ला स्थित पीपल की डाल व शहतूत के पेड़ उखड़ कर सड़क पर आ गिरे पीपल की डाल गिरने से सड़क पर खड़ी बाइक दबकर चकनाचूर हो गयी जबकि बाइक के बगल खड़े कस्बे के व्यवसायी बाल बाल बच गये।
आधे घंटे तक धूल भरी आंधी से लोगों को अपने पास देखना मुमकिन नहीं रह गया जो जहां था वह वहीं ठिठक रहा। घंटाघर से स्टेट बैंक रोड पर स्थित एक पेड़ के गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। धूल भरी तेज आंधी से के कई स्थान पर पेड़ के उखड़कर सड़क पर गिरने की सूचना है।