{"_id":"5d0137b7bdec22074a6b030a","slug":"156036087716-gonda-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेढ़ी नदी में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेढ़ी नदी में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। महंगूपुर गांव के मजरे बखिरा के समीप स्थित टेढ़ी नदी में डूबने से एक किसान की मंगलवार की शाम मौत हो गई। वह अपने घर से भैंस चराने के लिए निकला था। चरवाहों ने नदी से शव को बाहर निकाला।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के महंगूपुर गांव के मजरे बखिरा के रहने वाले किसान जगदीश तिवारी के बेटे सुरेंद्र तिवारी (50) मंगलवार की शाम भैंस चराने के लिए अपने घर से निकला था। चराते समय उसकी भैंस टेढ़ी नदी में उतर गई।
भैंस को बाहर निकालने के लिए सुरेंद्र भी नदी में कूद गया। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। जहां उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। साथ के अन्य चरवाहों ने तलाश कर उसके शव को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
महंगूपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनीधि नवनीत पांडेय ने बताया कि सुरेन्द्र की मौत भैंस चराने के दौरान टेढ़ी नदी में डूबने से हुई है। बताया कि परिवार के लोगों ने आपसी सहमति से बुधवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।