{"_id":"5cffed07bdec22075c118ca1","slug":"156027622213-gonda-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसीजे डीएम, विष्णु के परिजनों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसीजे डीएम, विष्णु के परिजनों से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जमुनियाबाग में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने के दोषियों को फांसी की सजा और मुआवजे की मांग को लेकर पांच दिन से धरना दे रहे पीड़ित परिवार से आखिरकार मंगलवार को डीएम ने मुलाकात की। डीएम ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने धरना समाप्त कर दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत गांव के रहने वाले विष्णुकुमार गोस्वामी को 14 मई की रात जमुनियाबाग चिस्तीपुर के पास चार युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। छह दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान विष्णु की मौत हो गई थी। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन के इस रवैये से आहत मृतक विष्णु की विधवा पत्नी गांव के लोगों के साथ पति के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, 50 लाख रुपये का मुआवजा व मुख्यालय पर आवास की मांग को लेकर जिला पंचायत परिसर के टिनशेड में पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठी थीं। उसके साथ उसका सात माह का बेटा भी था।
विज्ञापन
सोमवार को परिवार के लोगों ने डीएम से मुलाकात न होने पर नारेबाजी की। इसकी जानकारी होने पर डीएम डॉ. नितिन बंसल आखिरकार पसीज गए और मंगलवार की सुबह उन्होंने धरनास्थल पर जाकर परिवार से मुलाकात की।
डीएम ने परिवार वालों को मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि दोषियों को हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यालय पर आवास दिलाने का भी आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने धरना समाप्त कर दिया।