फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपकर लूटा

बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपकर लूटा

Tue, 11 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को चाकू घोंपकर लूटा
करनैलगंज (गोंडा)। पांडेय पुरवा गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को रोक लिया और उसके चाकू घोंपकर उससे दस हजार रुपए व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन



कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा भिम्भापुरवा निवासी विपिन कुमार ने बताया किहीरापुर कमियार के रहने वाले ननके यादव ने उससे 31 हजार रुपये उधार लिये थे। मंगलवार को वह रुपये मांगने बाइक से ननके के घर गया था। वहां ननके की पत्नी को संग लेकर सेंट्रल बैंक की शाखा करनैलगंज आया था।
विज्ञापन



यहां ननके की पत्नी ने अपने खाता से 31 हजार रुपये निकालकर उसे दे दिया। इसके बाद वह ननके यादव की पत्नी को हीरापुर कमियार छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय हीरामपुर कमियार के मजरे पांडेय पुरवा के पास दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके पेट में चाकू घोप दिया। बदमाशों ने उससे दस हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विपिन के मुताबिक 21 हजार रुपये उसने पैंट की जेब अलग छिपाकर रखे जो बच गए। उसे सीएचसी लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लूट की सूचना पर सीओ करनैलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे व प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed