फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आठ दरोगा समेत 41 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

आठ दरोगा समेत 41 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Mon, 10 Jun 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
आठ दरोगा समेत 41 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने जनहित एवं प्रशासनिक हित में आठ निरीक्षकों समेत 41 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने तीन निरीक्षकों के साथ ही तीन चौकी प्रभारियों की तैनाती में भी फेरबदल किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी इनकैन अमर सिंह, चौकी प्रभारी मंगुरा बाजार संजीव सिंह, कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्र, खरगूपुर के उपनिरीक्षक डिग्री प्रसाद गौतम, कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक महंथ शर्मा, इटियाथोक के उपनिरीक्षक सिद्घनाथ राय, कटरा बाजार के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी, मोतीगंज के एसएसआई मनोज कुमार, 11 मुख्य आरक्षी व 22 आरक्षियों समेत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी ने निरीक्षक अपराध थाना तरबगंज अनिल कुमार यादव को अपराध शाखा, अपराध शाखा के निरीक्षक कन्हई प्रसाद को निरीक्षक अपराध थाना तरबगंज, डायल 100 के निरीक्षक विजय कुमार पांडेय को अपराध शाखा में तैनाती दी है। इसी तरह एसएसआई कोतवाली देहात विनय कुमार यादव को एसएसआई मोतीगंज, चौकी प्रभारी मिश्रौलिया अरविंद कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी सोनी गुमटी, सोनीगुमटी के चौकी प्रभारी भुन्देश्वर यादव को थाना खरगूपुर, चुनाव सेल एवं सीसीटीएनएस के प्रभारी मुकेश पांडेय को चौकी प्रभारी इनकैन, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी मंगुरा बाजार, पुलिस लाइन से उमेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मिश्रौलिया, चुनाव सेल से उपनिरीक्षक रतन कुमार पांडेय को एसएसआई कोतवाली देहात, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक जीवनलाल, हरिशंकर प्रसाद, अछैवर यादव, शिवकुमार, रमेश तिवारी, श्याम सुंदर चौबे, बालकुमार, राधेश्याम मौर्या, ब्रम्हा सिंह, अशोक कुमार दूबे, शैलेन्द्र कुमार मिश्र,रामलाल यादव, शमशेर सिंह, रामनगीना सिंह, मुन्नर सिंह, नागेन्द्र सिंह, रमेश प्रसाद मौर्या, हरिलाल, राजेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र नाथ पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, शिवनारायन सिंह, रामअधार यादव, परशुराम यादव व शत्रुघ्न मिश्रा को डायल 100 में तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed