{"_id":"5ce97c57bdec22071c2e056e","slug":"1558805641920-450-gonda-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ के बकाये में सरकारी दफ्तरों समेत कटेंगे 450 बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ के बकाये में सरकारी दफ्तरों समेत कटेंगे 450 बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन की लंबी कोशिशों के बाद भी सरकारी विभागों की ओर से बकाया बिजली बिल नहीं जमा किए जा रहे हैं। सरकारी महकमों की ही बात करें तो 18 विभागों पर 20 करोड़ से अधिक का बकाया है। बीते माह मार्च से ही विभाग बकाया जमा करने के लिए विभागों से पत्राचार कर रहा है, फिर भी बकाया जमा नही हो पाया है। थक हार कर अब पावर कॉर्पोरेशन बिजली का बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने की तैयारी पूरी कर ली है। अब इनके कनेक्शन कटेंगे और इसके अलावा 10 हजार से एक लाख से अधिक के 450 बकाएदारों के कनेक्शन कटेंगे। इसमें एनआईसी के साथ ही पुलिस विभाग के कनेक्शन कटेंगे। गर्मी के समय में बिजली कनेक्शन कटने से विभागों का पसीना-पसीना होना तय है।
बिजली विभाग ने तेवर तो दिखाए और आम उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दिया है। अभी तक आम लोगों के तो 78 कनेक्शन तो काट दिए हैं लेकिन अभी सरकारी विभाग पर हाथ नही डाला है। बताया जा रहा है कि सरकारी महकमों पर 20 करोड़ का बकाया है तो निजी 450 उपभोक्ताओं पर 14 करोड़ रुपये का बकाया है जिसकी वसूली मुश्किल हो गई है। अभी तक निजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई हो रही है। इन उपभोक्ताओं को पहले नोटिस दी गई थी कि बिजली का बिल जमा करें। मार्च में समाधान योजना भी चलाया गया। इसके बाद भी लोंगों ने बिल जमा करने में रुचि नही दिखाई। इससे पावर कॉर्पोरेशन अब कनेक्शन पर कैंची चलाने की कार्रवाई कर रहा है।
इन सरकारी महकमों पर 20 करोड़ का बकाया
सरकारी विभाग में पुलिस अधीक्षक के लाइन पर 55 लाख 64 हजार 597, बैरक पर 67 लाख 15 हजार 232, रेडियो आफिस पर 38 लाख 90 हजार 424, एनआईसी पर 40 लाख 70 हजार 57, जिला अस्पताल पर 98 लाख 74 हजार 777, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर 17 लाख, सिंचाई कालोनी पर 24 लाख 5 हजार 122, सरयू नहर खंड दो पर 20 लाख 18 हजार 936, बीएसएनएल जमुनियाबाग पर 14 लाख 10 हजार 342, सिंचाई कालोनी सिविल लाइन पर 8.16 लाख, जीजीआईसी प्राचार्य पर 7 लाख 82 हजार 099, पीडब्ल्यूलूडी जेल रोड़ पर 7.26 लाख, बीएसएनएल बेलसर पर 6.44 लाख, जिला जज पर 5 लाख 68 हजार 572 रुपये बकाया है। इसके अलावा भी कई विभागों पर बाकी है।
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
बिजली बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन से कड़े आदेश आए हैं। अब कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सभी टीमों को अभियान चलाकर बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने और बकाए की वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। -आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता पावर कॉर्पोरेशन