{"_id":"5c7abae9bdec224bbb20b0a7","slug":"151551547113-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जना बेटा, स्टाफ नर्स ने बदलकर दे दी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जना बेटा, स्टाफ नर्स ने बदलकर दे दी बेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने नर्स पर लगाया बच्चा बदलने का आरोप
गोंडा। करनैलगंज सीएचसी पर प्रसव कराने आई एक महिला ने नर्स पर बेटा बदलकर बेटी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली करनैलगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीएचसी अधीक्षक ने जांच के लिए टीम गठित की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर माझा निवासी मिथलेश कुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी संगीता गर्भवती थी। शुक्रवार की देर रात उसे प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 102 एंबुलेंस से उसे करनैलगंज सीएससी लाया गया।
प्रसव के लिए वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने भर्ती किया। रात तकरीबन साढ़े तीन बजे संगीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। मिथलेश के मुताबिक मौजूद स्टाफ नर्स ने परिवार के लोगों को बताया कि संगीता के बेटा हुआ है और ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उसे अभी कुछ घंटों तक लेबर रूम में ही रखना पड़ेगा।
विज्ञापन
सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे स्टाफ नर्स ने उसे कपड़ों में लिपटा हुआ बच्चा सौंप दिया। साथ में यह भी बताया गया कि बच्चे को अभी खोलना मत उसे ठंड लगने से निमोनिया भी हो सकता है।
दिन में तकरीबन 11 बजे जब बच्चे का कपड़ा बदलने के लिए खोला तो पता चला कि बेटा के बजाय उसे बेटी दे दी गई। यह देखते ही उसकी पत्नी संगीता बेहोश होकर गिर गई।
घबराए परिवार के लोग करनैलगंज अस्पताल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मिथलेश कुमार का आरोप है कि उसके बच्चे को बदला गया है। इसके साथ ही भर्ती रजिस्टर में कूटरचित तरीके से साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया गया है।
मौके पर दूसरी नर्स की ड्यूटी होने के कारण उन्हें सही जानकारी नहीं हुई।
सीएचसी अधीक्षक सुरेश चंद्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, वरिष्ठ उपनिरीक्षक करनैलगंज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।