फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पंचायत से 7.81 लाख के अनियमित भुगतान की होगी रिकवरी

पंचायत से 7.81 लाख के अनियमित भुगतान की होगी रिकवरी

Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत से 7.81 लाख के अनियमित भुगतान की होगी रिकवरी
7.81 लाख के अनियमित भुगतान की रिकवरी के आदेश
विज्ञापन


गोंडा। पंडरी कृपाल की ग्राम पंचायत नरौरा अर्जुन में अनियमित भुगतान का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। एक साल पहले हुई जांच में शासकीय धन का दुरुपयोग होने के बाद भी रिकवरी नहीं हुई।

पंचायत में 7.81 लाख 620 रुपये की रिकवरी न होने की शिकायत पर आयुक्त ने निर्देश दिया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर निदेशक पंचायती राज ने भी निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी ने आयुक्त एवं निदेशक के आदेश पर रिकवरी के लिए दोनों जांच अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडरी कृपाल के नरौरा अर्जुन ग्राम पंचायत की जांच में वित्तीय अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति हुई थी। मामले में 22 दिसंबर 2017 को जिलाधिकारी ने पंचायत का वित्तीय अधिकारी रोक दिया था और तीन सदस्यीय समिति गठित की थी।

मामले में 7.081 लाख 620 रुपए की रिकवरी की मांग नरौरा अर्जुन के विनोद कुमार ने किया और आयुक्त को शिकायत दी। आयुक्त ने इस पर जिलाधिकारी को निर्देश भी दिया।

फिर भी रिकवरी न होने पर पंचायत के कामकाज के संचालन के लिए बनी समिति में शामिल सदस्यों ने भी निदेशक से मांग किया कि अनियमित रुप से निकाली गई धनराशि की रिकवरी कराई जाए।

समिति में गांव के राम जियावन, बड़का, विकास शामिल रहे और उनकी मांग पर निदेशक ने भी 27 अगस्त 2018 को जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। आयुक्त स्तर से भी आदेश जारी हुए।

बावजूद इसके अभी तक रिकवरी नहीं की गई। शिकायतकर्ता विनोद कुमार का कहना है कि रिकवरी के मामले में जानबूझकर लापरवाही की जा रही है। जांच समिति की ओर से रिकवरी की संस्तुति के बावजूद भी रिकवरी की कार्रवाई अभी तक शुरू नही हो पाई है।

अब एक बार फिर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मामले की पूरी जांच रिपोर्ट जिला भूमि संरक्षण अधिकारी व अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई से मांगा है। दोनों अधिकारियों को सोमवार को जांच रिपोर्ट मांगे जाने का पत्र मिल गया है। एक दो दिन में रिकवरी के लिए जांच रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को मिलने की संभावना जताई जा रही है।


फिर हाईकोर्ट में गुहार लगाने की हो रही है तैयारी
पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत नरौरा अर्जुन में रिकवरी में देरी पर गांव के विनोद कुमार ने फिर से हाईकोर्ट में जाने की बात कही है। उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी रिकवरी की कार्रवाई न होना चौकाने वाला है। जल्द से जल्द रिकवरी की कार्रवाई न हुई तो फिर हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे।
इनसेट
पंडरी कृपाल के नरौरा अर्जुन मामले में दोनों जांच अधिकारियों से अंतिम रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर अध्ययन करके निर्णय लिया जाएगा।
-घनश्याम सागर, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed