फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   एक करोड़ 45 लाख से होगा नगर का विकास

एक करोड़ 45 लाख से होगा नगर का विकास

Mon, 27 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ 45 लाख से होगा नगर का विकास
शहर को संवारने को डेढ़ करोड़ का बजट
विज्ञापन


गोंडा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को चेयरमैन उजमा राशिद की अध्यक्षता में हुई। इसमें 1.45 करोड़ की कार्य योजना को हरी झंडी मिली। बोर्ड बैठक में 30 प्रस्ताव दिए गए थे जिसमें 29 प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

सभी 27 वार्डों को 5-5 लाख रुपये की राशि के कार्यो की स्वीकृति मिली गई है। एक वार्ड को 5 लाख मिलना उसी तरह हुआ जैसे ऊंट के मुंह में जीरा का काम करता है। गंदा शहर के दाग धोने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जिस तरह वार्डों को सुंदर करने के लिए बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन


शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नपाप की बोर्ड बैठक में सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। सडक, नाली पानी व स्वास्थ सुविधाएं नगर वासियों को मुहैया कराने के बैठक सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों ने बोर्ड बैठक में कार्यों को मंजूरी तो दे दिया, लेकिन जो बजट मिला उससे वे नाखुश दिखे। कहते हैं कि इस बजट से किसी भी कार्ययोजना को पूरा नहीं कराया जा सकता है।

फिर आधे-अधूरे कार्य से वार्डों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सरकार की मंशा है वह पूरी होती नहीं दिख रही है। गोंडा को पहले से ही गंदा शहर का दाग लगा हुआ और फिर यह नाकाफी बजट काम में रोड़ा बनेगा।

कार्ययोजना बजट लाख में
स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण 10,599113
अटल मिशन (अमृत) 33,53855
इनसेट

बड़गांव के सभासद शेष चौरसिया ने बताया कि उनके वार्ड में 4 माह से कीड़ायुक्त गंदा पानी मिल रहा है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे है। जब इसकी शिकायत की गई तो केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन 4 माह बीतने को है इसपर कोई कार्यवाही नही की गई।

वहीं नपाप द्वारा टैंकर शहर क्षेत्र के बाहर भेजे जाने को लेकर शिकायत की लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। बोर्ड बैठक में कुछ वार्डों को 5 लाख से ज्यादा बजट देने पर भी आपत्ति जताई है और कहा कि सभी वार्ड को एक नजर से देखना चाहिए।

राधाकुंड के सभासद अलंकार सिंह ने ऐतिहासिक धरोहर राधाकुंड के चारों तरफ बैरिकेटिंग और हाइमास्ट का प्रस्ताव दिया। वहीं छेदीपुरवा के सभासद प्रकाश आर्या ने वार्ड में फोरलेन निर्माण के चलते पानी की समस्या का मुद्दा उठाया है। विकास अग्रवाल ने शहर में लगी स्ट्रीट लाइट को लेकर अपनी बात रखी।

इनसेट
बजट है ही नहीं
नगरपालिका परिषद के तरफ से शासन को पत्र भेजा जा चुका है 14 वे वित्त आयोग में भी पैसा नहीं जो पुराना पैसा था। उसी से टेंडर वगैरह कराया गया है। कर्मचारियों के वेतन का पैसा भी पूरा नहीं मिल रहा है।
उजमा राशिद नगर पालिका अध्यक्ष
फोटो-19-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed