फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   राष्ट्रगान के साथ शान से लहराएगा तिरंगा

राष्ट्रगान के साथ शान से लहराएगा तिरंगा

Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रगान के साथ शान से लहराएगा तिरंगा
राष्ट्रगान के साथ शान से लहराएगा तिरंगा
विज्ञापन



गोंडा। 15 अगस्त पर सरकारी, गैर सरकारी भवनों तथा अन्य स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ ही देशभक्ति गीतों की धुनों से पूरा वातावरण गुंजायमान होगा। प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।


देश की अखंडता व एकता बनाए रखने का संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए सरकारी इमारतों को सजाया गया है। महापुरुषों को याद कर देश की आजादी में योगदान देने व कुर्बानी देने वालों को याद किया जाएगा। आजादी के जश्न का आगाज सुबह पांच बजे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना से होगा।
विज्ञापन



शहर से गांवों तक सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकलेगी और फिर सुबह आठ बजे पूरे जोश और उत्साह के साथ सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, भवनों व हर गांव में पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण होगा। सुबह नौ बजे से 9.30 बजे के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिभाओं पर माल्यार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह 10 बजे मलिन बस्ती महराजगंज में डीएम व निहालपुरवा में सीडीओ जाएंगे। जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।


9.30 बजे से 11 बजे के बीच विकास भवन से दौड़ प्रतियोगिता, कलेक्ट्रेट, तहसील, अस्पताल, सभी सरकारी दफ्तरों, शैक्षिक संस्थानों, विकास भवन, कारागार, स्टेडियम, सिविल न्यायालय, गांधी पार्क के मेनरोड से अंदर हॉल तक, हाउसिंग कॉलोनी से सर्किट हाउस, जीजीआईसी, जिगर मेमोरियल, एलबीएस डिग्री कॉलेज में पौधरोपण होगा।


अस्पताल व कुष्ठ सेवा केंद्र में मरीजों को फल वितरण, भगत सिंह इंटर कॉलेज से शहर के भीतर होते हुए टाउन हॉल तक मार्चपास्ट दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक होगा।


टाउन हॉल में चित्र प्रदर्शनी सायं 5 बजे और फिर सायं छह बजे से रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यालय के साथ ही पूरे दिन जिले भर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम होंगे।


स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद इस बार तंबाकू के विरोध की मुहिम को भी धार दी जाएगी। संकल्प के बाद सभी को तंबाकू से आजादी के लिए शपथ दिलाई जाएगी। तंबाकू मुक्त देश बनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों व बच्चों के साथ ही आम लोगों को शपथ दिलाई जाएगी।


स्वतंत्रता दिवस पर कई संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी में चेर क्लब जानवरों के शोषण से आजादी के लिए लोगों को जागरूक करेगा। जलकल चौराहे पर सुबह छह से 8.30 बजे के मध्य कार्यक्रम होंगे।

नेचर क्लब फाउंडेशन के अभिषेक दुबे ने बताया कि, जानवरों से उनके स्वतंत्रतापूर्वक जीने का प्राकृतिक अधिकार छीना जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।



स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सागर तालाब पर नपाप चेयरमैन उज्मा राशिद की देखरेख में दीपदान किया गया।


इसके बाद रात्रि आठ बजे से टाउन हॉल में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में देर रात तक स्थानीय कवियों एवं शायरों ने आजादी के जश्न की रंगोली सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed