फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए तीन बिजलीघरों के कर्मी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए तीन बिजलीघरों के कर्मी

Wed, 31 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए तीन बिजलीघरों के कर्मी
संविदा समाप्ति के नोटिस के बाद हड़ताल पर गए तीन बिजलीघरों के कर्मी
विज्ञापन


गोंडा। पखवारे भर पहले एक्सईएन व ठेकेदार के बीच बनी सहमति के बावजूद ठेकेदार की ओर से तीन बिजली घरों में कार्यरत तीन संविदाकर्मियों को सेवासमाप्ति की नोटिस दे दी गई। इससे नाराज होकर बुधवार को डुमरियाडीह, नवाबगंज व खोरहंसा बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जहां लाइन संबंधी कार्य के प्रभावित होने के आसार हैं तो वहीं इलाके में चल रहा राजस्व वसूली का काम भी जहां के तहां ठप पड़ गया है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत तीनों जगहों की बिजली जैसे-तैसे चलाई जा रही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि खोरहंसा से लाल मोहम्मद, डुमरियाडीह से सत्यप्रकाश व नवागंज से रामजी को संविदा कर्मी के पद से निष्कासित किए जाने के मामले में आज से पखवारे भर पहले सेवा प्रदाता फर्म के ठेकेदार व एक्सईएन के बीच वार्ता हुई थी। जिसमें आम सहमति के बाद तीनों बिजलीघरों पर कार्यरत संविदा कर्मी पहले की तरह अपना काम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को फिर से इसी मामले में सेवा प्रदाता फर्म के ठेकेदार की ओर से तीनों बिजली कर्मियों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दी गई। जिससे नाराज तीनों बिजलीघरों के संविदा कर्मी बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

जिससे इलाके में चल रहा राजस्व वसूली का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है। वहीं बिजली की लाइनों के बाधित होने के आसार भी बढ़ गए हैं। उधर जेई से तीन बिजली घरों के संविदा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना मिलते ही विभागीय लोग भी हरकत में आ गए।

एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले का पटाक्षेप पहले ही हो चुका था। बावजूद इसके सेवा समाप्ति की नोटिस दिया जाना गलत है। वह मामले के निस्तारण में लगे है। इसकी सूचना एक्सईएन को दी जा चुकी है।


वहीं एक्सईएन आरएस प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस सम्बंध में ठेकेदार की ओर से किसी भी संविदा कर्मी की सेवा समाप्त किए जाने की कोई नोटिस नहीं मिली है, न ही कोई शिकायत ही है। जहां तक संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने की बात है तो वह एसडीओ को भेजकर दिखवा रहे हैं। तीनों बिजली घरों की आपूर्ति लगातार चालू है। जिसमें कहीं कोई व्यवधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed