फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मंडल के सारे अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे सीसीटीवी कैमरे से लैस

मंडल के सारे अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे सीसीटीवी कैमरे से लैस

Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
मंडल के सारे अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे सीसीटीवी कैमरे से लैस
मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों का मजिस्ट्रेट करेंगे सत्यापन
विज्ञापन

मंडल के सारे अल्ट्रासाउंड सेंटर सीसीटीवी से होंगे लैस
गोंडा। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने मंडल भर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीसीटीवी से लैस किए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेेटों को सौंपते हुए गड़बड़ी मिलने पर तत्काल मान्यता रद करने को भी कहा है।
मंगलवार को विकास कार्यक्रमों के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने ऐसे ग्राम प्रधानों व एएनएम को नोटिस भेजने के निर्देश दिए, जिन्होंने अभी तक अपना खर्च स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्यों की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर ही कार्य कराया जाए। डीएम व अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को उन्होंने मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किए जाने के लिए जनपद स्तरीय बैठकों में तहसीलदार व बीडीओ को भी बुलाने को कहा। उन्होंने मंडल के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा लगाकर किए जाने के निर्देश दिए, जिसकी बराबर मॉनिटरिंग और चेकिंग को कहा।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत भुगतान न होने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए इसके लिए महिलाओं का खाता खुलवाने को कहा। बेसिक शिक्षा की समीक्षा में उन्होंने एडी बेसिक को निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान को पूरे जुलाई तक चलाएं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि मंडल के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हर हाल में पाठ्य पुस्तकें एवं ड्रेस अति शीघ्र बंट जाए। निर्माण कार्यों की समीक्षा में पता चला कि मंडल की कई सड़कों का काम अभी शुरू तक नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप्ड पेयजल योजना की समीक्षा में पता चला कि गोंडा में जल निगम ने सौ करोड़ की लागत की परियोजनाओं का काम तो किया लेकिन अब तक किसी भी घर में पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन नहीं दिया गया है। जिसके लिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता को लापरवाही से बाज आने के लिए कहा। वहीं, मान्यता प्राप्त कॉलेजों का सत्यापन एसडीएम के माध्यम से कराने और फर्जीं पंजीकरण व मानक विहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed