फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बेल्लही के दरबार में देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का तांता

बेल्लही के दरबार में देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का तांता

Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बेल्लही के दरबार में देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का तांता
देर रात तक चला मां बेल्लही के दरबार का भंडारा
विज्ञापन

गोंडा। बहराइच रोड स्थित मां बेल्ल्ही के दरबार में शुक्रवार की दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। बहराइच रोड स्थित मां बेल्लही के आठवें वार्षिकोत्सव के पहले दिन देवी जागरण के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और मां के दरबार में हाजिरी लगाई। महिलाएं, बूढ़े, बच्चे सभी ने मां के दरबार में माथा टेक कर अपने परिवार व रिश्तेदारों के लिए मंगलकामनाएं की। कार्यक्रम में सोनू तिवारी, बाबू पांडेय, जटाशंकर शुक्ल,पप्पू प्रजापति का प्रमुख योगदान रहा।

फोटो-2

इनसेट
कौमारी माता का वार्षिकोत्सव 21 से

गोंडा। बहराइच रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री मां वैष्णोदेवी एवं कौमारी माता मंदिर का 11 वां वार्षिकोत्सव 21 जून से मनाया जाएगा।इन कार्यक्रमों को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें मंदिर के अध्यक्ष डॉ. अमित गुप्त ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन देवी जागरण होगा जिसमें पंकज निगम, इशरत जहां, प्रवेश शर्मा, उर्मिला अपने सुरों की महफिल से भक्ति की गंगा बहाएंगे। दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। बैठक में रमेश गुप्ता, सुखदेव गुप्त, जितीष सिंघल, आदित्य गुप्त, दीपक गुप्त, हिमांशु गुप्त, शैलू गुप्त, बंटू गुुप्त, पवन श्रीवास्तव, शिवशंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed