फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   150 gram panchayats development stalled

150 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप

Thu, 30 Jul 2015 11:39 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का समय नजदीक आने के साथ गांवों में सियासत तेज हो गई है। सियासत का असर गांवों के विकास पर भी देखा जा रहा है। अधिकतर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। ग्राम प्रधान वोटरों कोे लुभाने के लिए चहेतों के ऊपर सरकारी धन लुटा रहे हैं।
विज्ञापन


आम जनता को सियासत का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। डेढ़ सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप हैं। प्रधान व विरोधी एक दूसरे की कमियां बताने में जुटे हुए हैं। अमर उजाला टीम ने ग्राम पंचायतों के विकास पर जांच-पड़ताल की तो तमाम खामियां पाई गई हैं। पेश है एक रिपोर्ट-
विज्ञापन


जिले के 667 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष जुलाई माह में वित्तीय वर्ष 2015-16 में डेढ़ सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य ठप पाए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2015-16 में ही जून माह में भी 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित विकास कार्य ठप रहे। 127 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 में अप्रैल माह से ही मनरेगा काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव की सरगर्मी का ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण विकास कार्यों की तरफ ध्यान कम दे रहे हैं। नए नियम के अनुसार अब हर महीने मनरेगा कार्यों के लिए शासन से बजट का आवंटन किया जा रहा है।


माह के अंतिम दिन तक बजट खर्च न होने पर धनराशि स्वत: लैप्स हो जाती है। सभी बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों को मनरेगा के माध्यम से गांवों में काम कराने का निर्देश दिया गया है।
-रामाश्रय, सीडीओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed