{"_id":"5bc78085bdec2269475347c5","slug":"141539801221-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफियाओं से मिल 100 डायल के कर्मी करा रहे थे अवैध बालू खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफियाओं से मिल 100 डायल के कर्मी करा रहे थे अवैध बालू खनन
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में डायल-100 के तीन सिपाही लाइन हाजिर
गोंडा। सभा गढ़ी और जबरनगर में मंगलवार को खनन माफिया ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया था जिससे टीम को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा था।
इस मामले में जांच आगे बढ़ी तो राजस्व टीम को खदेड़ने में खनन माफिया के साथ डायल-100 के तीन सिपाही भी शामिल मिले। इसके बाद पुलिस कप्तान ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
मंगलवार को ग्राम सभा जबर नगर के मजरे लाला पुरवा में हो रहे अवैध बालू खनन का निरीक्षण करने पहुंची लेखपालों की टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला बोल दिया था।
साथ ही लेखपाल की मोबाइल भी छीन लिया था। लेखपालों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा एवं खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
साथ ही तहकीकात में डायल 100 टीम की संलिप्तता सामने आई डायल 100 टीम की सह पर अंधेरे में खनन हो रहा था और पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही उनको जानकारी दी जा रही थी।
थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने डायल 100 पीआरबी 895 रात की पाली में तैनात दरोगा रामकेवल, कांस्टेबल दीनानाथ वारसी, चालक राजू को लाइन हाजिर कर दिया है।
थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज शैलेश सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है साथ ही लाइन हाजिर टीम के एक सदस्य ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
राजस्व टीम पर खनन माफिया के हमले के बाद जांच में डायल-100 के तीन सिपाहियों की खनन माफिया से मिली भगत सामने आई। जिसके बाद तीनों सिपाहियों का लाइन हाजिर कर दिया गया है।
लल्लन सिंह, पुलिस कप्तान